विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल-जीवन-हरियाली की सीमा पार पहुंची आवाज

By JagranEdited By:
Published: Sun, 19 Jan 2020 11:37 PM (IST)

मधुबनी। जल-जीवन-हरियाली अभियान नशामुक्ति दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के समर्थन में उठी आवाज सीमापार नेपाल भी पहुंची।

जल-जीवन-हरियाली की सीमा पार पहुंची आवाज
जल-जीवन-हरियाली की सीमा पार पहुंची आवाज

मधुबनी। जल-जीवन-हरियाली अभियान, नशामुक्ति, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के समर्थन में उठी आवाज सीमापार नेपाल भी पहुंची। मानव श्रृंखला में नेपाल के जनप्रतिनिधि व व्यवसायियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व एडीएम दुर्गानंद झा, एसडीएम मुकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर कुमार, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, बीडीओ बैभव कुमार, सीओ सुधीर कुमार एवं मधवापुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को नेपाल के मटिहानी मेयर हरी प्रसाद मंडल ने मिथिला की परंपरागत पाग व दोपटा ओढ़ एवं पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स मधवापुर एवं स्थानीय व्यवसायियों व आमजनों ने मटिहानी मेयर, मटिहानी व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष विजयी साह को मिथिला परंपरागत के अनुसार स्वागत किया। इसके बाद दोनों देश की जनप्रतिनिधि व व्यवसायी, अधिकारी के अलावा दोनों तरफ के आम नागरिकों ने सीमा पर नेपाल के मटिहानी से भारतीय क्षेत्र के ब्रह्मपुरी नेपाल-भारत सीमा तक पांच किलोमीटर में मानव श्रृंखला बना इतिहास रच दिया। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार के अभियान का मित्र राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती मटिहानी मेयर व व्यवसायियों समेत आम नागरिकों ने भरपूर समर्थन दिया। इसके बाद सभी ने संयुक्त रूप से मधवापुर थाना परिसर में पांच आम का पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। मौके पर बीडीओ बैभव कुमार, सीओ सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शत्रुघ्न साह, शिवकुमार साह, बद्रीनारायण साह, मदन प्रसाद सहित हजारों की संख्या में नेपाल-भारत के आमजन मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।