विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ इलाका

By JagranEdited By:
Published: Sun, 24 Mar 2019 09:42 PM (IST)

बाबा विश्वंभरनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति बेनीपट्टी बेहटा के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 108 पंचशक्ति महारुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ इलाका
यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ इलाका

मधुबनी। बाबा विश्वंभरनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति बेनीपट्टी बेहटा के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 108 पंचशक्ति महारुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महारुद्र महायज्ञ से माहौल भक्तिमय व अध्यात्मिक हो गया है। बाबा विश्वंभरनाथ महादेव मंदिर परिसर में विश्व कल्याणार्थ पंचशक्ति महारुद्रयज्ञ में 51 पंडितों के वैदिक मंत्रोचारण से हवन, राम चरित मानस पाठ, हनुमान चलिसा पाठ व ऊ नम: शिवाय से बेनीपट्टी बाजार गूंज उठा है। पंचशक्ति महारुद्र महायज्ञ के यज्ञ मंडप को भव्य रूप से सजाया गया है। रामजानकी धर्मशाला में राम चरित मानस पाठ एवं हनुमान मंदिर में हनुमान चालिसा पाठ तथा शिव पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक व हवन विश्वंभरनाथ महादेव मंदिर के परिसर में निरंतर चल रहा है। लोग बाबा विश्वंभरनाथ महादेव की मंदिर में पूजा अर्चना कर यज्ञ में बने देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर संकीर्तन, भजन, रुद्राभिषेक, की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु सुबह शाम पहुंच रहे हैं। बाजार के लोहिया चौक, संसार पोखर के उगना चौक तक व डा. आंबेडकर चौक तक लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्र पर विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचारण की आवाज गूंज रही है। महायज्ञ में संस्थापक संत विश्वनाथ उपाध्याय, यजमान कमल कुमार झा, भगवान नायक, मुन्ना पाठक, उदयकांत पाठक, लालबाबू साह, भोला महथा, भरत साह, दीपक कुमार साह, पंडित निलाम्बर झा, रामशोभित पंडित, मोहन गिरी, गंगा प्रसाद यादव, नागेन्द्र गिरी, दीपक कुमार महथा, दिगम्बर झा, देवकांत झा, चंद्रशेखर महथा, शुभचन्द्र पासवान, राहुल झा, परमानंद झा, किशोरी साह सहित ग्रामीण लोग श्रद्धालुओं के सहायता में लगे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।