कोयंबटूर, लुधियाना समेत विभिन्न शहरों से दो हजार प्रवासी ट्रेन से आए
मधुबनी। विभिन्न राज्यों से प्रवासियों का ट्रेनों से आने का सिलसिला जारी है। लॉकडाउन में जो प्रवासी अन्य प्रदेशों में फंसे हुए थे वे लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से वापस आ रहे हैं।
मधुबनी। विभिन्न राज्यों से प्रवासियों का ट्रेनों से आने का सिलसिला जारी है। लॉकडाउन में जो प्रवासी अन्य प्रदेशों में फंसे हुए थे, वे लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से वापस आ रहे हैं। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार को शाम तक आधे दर्जन ट्रेनों से लगभग दो हजार प्रवासी मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इन प्रवासियों में मधुबनी जिले समेत कई अन्य जिलों के प्रवासी शामिल हैं।
बुधवार की रात्रि 11:50 बजे कोयंबटूर से तथा 01:50 बजे रात्रि में लुधियाना से प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन मधुबनी पहुंची। जबकि गुरुवार को सुबह 04:02 बजे दानापुर से, 05:47 बजे सुबह बांद्रा से, 09:40 सुबह में मोकामा से, 11:35 सुबह में लोकमान्य तिलक से तथा 01:30 बजे दोपहर में बरौनी से प्रवासियों को लेकर ट्रेन मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंची। उक्त सभी ट्रेनों से 2000 से भी अधिक प्रवासी मधुबनी आए। सभी प्रवासी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिग किया गया। इसके बाद मधुबनी जिले के प्रवासियों को उनके गृह प्रखंड में बस द्वारा भेजा गया। जहां पंजीकरण के बाद रेड जोन वाले शहरों से आए प्रवासियों को प्रखंड क्वारंटाइन में तथा अन्य क्षेत्रों से आनेवाले प्रवासियों से शपथ पत्र भरवाकर होम क्वारंटाइन में रहने हेतु भेजा गया। जबकि अन्य जिलों के प्रवासियों को पूर्व की तरह उनके गृह जिला मुख्यालयों में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।