Move to Jagran APP

सुंदरपुर भिठ्ठी में ललन पासवान हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर भिठ्ठी गांव में बीते तीन जून को जमीन को लेकर हुई खूनी संघर्ष में युवक की हत्या के आरोप में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:18 AM (IST)
सुंदरपुर भिठ्ठी में ललन पासवान 
हत्याकांड में दो और गिरफ्तार
सुंदरपुर भिठ्ठी में ललन पासवान हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर भिठ्ठी गांव में बीते तीन जून को जमीन को लेकर हुई खूनी संघर्ष में युवक की हत्या के आरोप में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों मनीष झा एवं राजीव झा की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद मनीष झा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत राजीव झा को गिरफ्तार कर अब पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। प्राथमिकी में इन दोनों को नामजद नहीं किया गया था। मृतक ललन पासवान के दादा सोमन पासवान के बयान पर दर्ज प्राथमिकी मुखिया अरुण कुमार झा समेत 13 लोगों को नामजद किया गया था। इसके अलावा 40 अज्ञात को भी आरोपित किया गया था। लेकिन उक्त हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष झा एवं राजीव झा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पुष्टि नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने की है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। ललन पासवान हत्याकांड में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन प्राथमिकी एवं दो अप्राथमिकी अभियुक्त शामिल हैं।

loksabha election banner

मुखिया ने भी 19 ज्ञात एवं दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है लूटपाट एवं जानलेवा हमले की प्राथमिकी : वहीं दूसरी ओर मुखिया अरुण कुमार झा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जिन लोगों को आरोपित किया गया था, उसमें से किसी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को अब तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। मुखिया अरुण कुमार झा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मृतक के दादा सोमन पासवान, खखन पासवान, बहुरू पासवान, मुखिया पासवान, गरीब पासवान, शिवजी पासवान, दशरथ पासवान, विष्णु पासवान, ललित पासवान, शिवन पासवान, बहादुर पासवान, गोपी पासवान, मंगल पासवान, जगदीश पासवान, संजय पासवान, भिखारी पासवान, राजेश पासवान, शिवशंकर पासवान एवं अनिल पासवान को नामजद आरोपित किया गया था, जबकि अन्य दर्जनों अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया था। मुखिया अरुण कुमार झा ने उक्त व्यक्तियों पर प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि लाठी-भाला, रिवाल्वर, बम जैसे घातक हथियार, ईंट-पत्थर से हमला कर लूटपाट, तोड़-फोड़ एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले के दौरान घर से 50 हजार रुपया, घड़ी, सीमेंट, पांच क्विटल लोहा का छड़, उनकी पत्नी का 30 ग्राम सोना एवं 500 ग्राम चांदी का जेवरात आदि लूट लिया। अपने भाई मंटू झा, पत्नी सहित पूरा परिवार को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। गोलियां एवं बम चलाकर भागने पर मजबूर कर दिया। दर्जनों राउंड गोलियां चलाया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब उनके घर पर कुछ राज मिस्त्री एवं मजदूर पुराने घर की मरम्मत एवं निजी जमीन की घेराबंदी कर रहे थे। सभी अभियुक्तों को जल्द हो गिरफ्तारी : माले

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर भिट्ठी में ललन पासवान की हत्या को लेकर भाकपा माले ने शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया। इस अवसर पर मामले की विस्तृत जांच के लिये भाकपा माले की राज्यस्तरीय टीम मधुबनी पहुंची। जांच टीम की अगुआई पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, राज्य स्थायी समिति के सदस्य बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, मधुबनी •िाला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण आदि कर रहे हैं। जांच टीम ने कैटोला और सुंदरपुर भिट्ठी में आयोजित प्रतिवाद सभाओं में हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि दलित-गरीबों को उजाड़ने और हमला बोलने की कार्रवाई यह समझकर की गई कि लॉकडाउन में कोई प्रतिरोध नही होगा। घटना के दिन गिरोह बनाकर चार झोपड़ियां उजाड़ी गईं। प्रतिरोध करने पर ललन पासवान को गोली मार दी गई। कई लोगों को घायल कर दिया। माले नेताओं ने सभी अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा मृतक परिजन को 20 लाख मुआबजा देने की मांग की है। इस मौके पर माले के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, अनिल कुमार सिंह,प्रेम कुमार झा,श्याम पंडित,बेचन राम,योगनाथ मंडल,रामप्रसाद पासवान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.