पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाना आवश्यक: एडीजे
मधुबनी। पर्यावरण की सुरक्षा करना मानव जाति का कर्तव्य है। इसकी सुरक्षा की अनदेखी करना प्राकृतिक आपदाओं को जन्म देती है।
मधुबनी। पर्यावरण की सुरक्षा करना मानव जाति का कर्तव्य है। इसकी सुरक्षा की अनदेखी करना प्राकृतिक आपदाओं को जन्म देती है। वहीं कोरोना समेत अन्य महामारियों की उत्पत्ति जीवन के लिए खतरनाक बन जाती है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पेड़ लगाना का कार्य अहम माना गया है। ये बातें झंझारपुर कोर्ट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीजे सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी दुबे ने कहीं। कार्यक्रम में भाग लेते हुए एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार, एसीजेएम तृतीय अजय शंकर प्रसाद, प्रशि़क्षु न्यायिक दंडाधिकारियों में राजा साह एवं विनित साह के द्वारा कदंब एवं महोगनी के पांच पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर कोर्ट के कार्यालय प्रभारी जयभद्र झा, लोक अदालत के निशांत संतोष कुमार निशांत, दीपक कुमार, रौशन कुमार आदि मौजूद थे।