मर्यादा बचाने को संगठित होना है आवश्यक
बेनीपट्टी में परशुराम सेवा संस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक डा नीलाम्बर चौधरी महाविद्यालय के परिसर में ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ झा की अध्यक्षता में हुई।
मधुबनी । बेनीपट्टी में परशुराम सेवा संस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक डा नीलाम्बर चौधरी महाविद्यालय के परिसर में ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रो. भवानंद झा को ब्राह्मण महासभा के बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया । संगठन सु²ढ करने, सदस्यता अभियान चलाए जाने, प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकारणी का गठन व अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ झा ने कहा कि आज जो ब्राह्मणों की समाजिक, राजनीतिक स्थिति है उसमें अपनी मर्यादा एवं प्रतिष्ठा बचाने के लिए ब्राह्मणों को संगठित होना होगा एवं जरूरत परने पर समस्याओं के निदान को लेकर आंदोलन करना होगा। ब्राह्मण संगठित होकर समाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को वापस लाने में निष्ठा पूर्वक अपने कार्यो का निर्वाहण करें साथ ही अपने मर्यादा एवं प्रतिष्ठा को बचाने के लिए एक जूट होकर आंदोलन करे जहां समाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा वापस आएगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रो भवानंद झा, उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, विमलचन्द्र मिश्र, इन्द्रकांत झा, देवनंदन मिश्र, नवोनारायण झा, विनोद कुमार झा, प्रो धीरेन्द्र झा, कमल कुमार झा, कृष्ण कुमार ठाकुर, धीरेन्द्र कुमार मिश्र, हिरवंश मिश्र, डा नागेन्द्र झा, गोकुल नाथ झा, राजेन्द्र मिश्र, छेदी झा, कालीकांत झा, प्रो मीनू पाठक, प्रो केसी पाठक, हरिवंश झा सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किया साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में प्रो भवानंद झा को सर्वसम्मत से प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी प्रकट की गई साथ ही नए अध्यक्ष को बधाई दी गई।