गैंगवार में मारे गए सत्तन झा हत्या में शामिल तीन गिरफ्तार
जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी निवासी पूर्व जिला पार्षद व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम झा उर्फ सत्तन झा की हत्या गैंगवार में की गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में पंडौल थाना क्षेत्र के दोमंठा निवासी
मधुबनी। जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी निवासी और पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम झा उर्फ सत्तन झा की हत्या गैंगवार में हुई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने में संलिप्त तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों में पंडौल थाना क्षेत्र के दोमंठा निवासी अभिषेक मिश्रा, जयनगर थाना क्षेत्र के भेलवा टोल निवासी मो. सद्दाम उर्फ छोटू तथा कुख्यात व बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लोरिका निवासी लाला मिश्रा शामिल है। लाला इनामी अपराधी बाला मिश्रा का भाई है। जिसकी पूर्व में हत्या हुई थी। दरभंगा में उसका शव बरामद हुआ था। बाला की हत्या में शामिल होने की आशंका पर ही सत्तन की हत्या कर दी गई। अभिषेक मिश्रा के घर से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन कारतूस एवं एक मोबाइल हैंडसेट भी जब्त किया गया है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि सत्तन झा की हत्या 29 अगस्त की देर शाम जयनगर के राजपुताना में गोली मारकर कर दी गई थी। वह जयनगर से बाइक चलाते हुए अपने घर दुल्लीपट्टी जा रहा था। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति ने भागकर जान बचाई थी। एसपी के मुताबिक सत्तन झा आपराधिक छवि का था। उसके विरूद्ध हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज थे। बाला मिश्रा की हत्या में भी सत्तन झा को नामजद आरोपित बनाया गया था। बाला मिश्रा की हत्या का बदला लेने के लिए व वर्चस्व की लड़ाई में सत्तन झा को मौत की घात उतार दिया गया। पूर्व मुखिया सत्यनारायण यादव हत्याकांड में भी अभिषेक मिश्रा की संलिप्तता :
एसपी ने बताया कि राजनगर प्रखंड क्षेत्र के भटसिमर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव हत्याकांड में भी अभिषेक मिश्रा ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। भूमि विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। 26 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सत्य नारायण यादव की राजनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब वह अपने गांव से मधुबनी आ रहे थे। एसपी के मुताबिक इस हत्याकांड को भी अभिषेक मिश्रा ने अपने साथी अपराधी के साथ अंजाम दिया था। एक बदमाश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं जयनगर थाना क्षेत्र के गोबराही में बीते 29 अगस्त को बरामद किए गए जिदा बम मामले में भी अभिषेक मिश्रा समेत इन तीनों बदमाशों ने संलिप्तता स्वीकार की है। पुरस्कृत होंगे एसआइटी में शामिल पुलिस पदाधिकारी
एसपी ने कहा कि सत्तन झा हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जयनगर के एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया था। इस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। टी में जयनगर के एसडीपीओ के अलावा जयनगर थानाध्यक्ष एसएन सारंग, पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, जयनगर के दारोगा शिवनाथ शर्मा समेत पुलिस कर्मी लालबाबू पासवान व टेक्निकल सेल के सुरेश कुमार शामिल थे। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दिलाई जाएगी सजा :
एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों को स्पीडी ट्रायल चलाकर गिरफ्तार किया जाएगा। अभिषेक मिश्रा व मो. सद्दाम का आपराधिक इतिहास है। लाल मिश्रा भी अपराधिक वारदात को अंजाम देने में शामिल हो गया था। जेल में बंद रोहित यादव करता है गिरोह का संचालन :
मधुबनी मंडल कारा में कैद रोहित यादव आपराधिक गिरोह का संचालन करता है। उसके कहने पर उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जेल में बंद रोहित यादव से मिलने के लिए अभिषेक मिश्रा जाता था। इसकी साजिश में रोहित के अलावा अभिषेक मिश्रा, दिलीप यादव, मनीष, अजीत यादव, शत्रुघ्न यादव शामिल था। इसे देखते हुए रोहित को इस जेल से दूसरे जेल में स्थानांतरित करने के लिए डीएम से अनुशंसा की जाएगी। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सत्य नारायण यादव हत्याकांड में संलिप्त रमेश यादव के विरूद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर लिया गया है। शीघ्र उसके घरों की कुर्की होगी। पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामरगी मामले में प्राथमिकी दर्ज
अभिषेक मिश्रा को शहर के चूड़ी बाजार स्थित घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घर की तलाशी लेने पर देसी पिस्टल, दो मैगजीन व तीन जिदा कारतूस के साथ एक मोबाइल भी मिला। पुलिस के अनुसार इसी पिस्टल से सत्तन झा की हत्या की गई थी। इस मामले में अभिषेक पर आर्म्स एक्ट में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।