धूप ने दोपहर में दी राहत, शाम के बाद फिर आफत
मधुबनी। ठंड के साथ कनकनी का असर शनिवार को भी बरकरार है। सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिलना शुरू हुआ।
मधुबनी। ठंड के साथ कनकनी का असर शनिवार को भी बरकरार है। सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिलना शुरू हुआ। पछुआ के असर में मामूली कमी देखी गई। ठंड से बचाव में लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे अलाव का सहारा लेते देखे गए। शाम बाद कनकनी से बचाव के लिए लोग अपने घरों में रहना ही बेहतर समझे। इधर, ठंड को लेकर शहर में अंडे की मांग बढ़ गई है। चाय-काफी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
शहर में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं
नगर परिषद प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। हालांकि, लोग अपने घर-दुकानों के आगे अलाव का लाभ उठा रहे हैं। वार्ड 30 के पार्षद प्रभावती देवी ने बताया कि यहां नगर परिषद द्वारा समुचित ढ़ग से अलाव की की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने बताया कि ठंड को देखते हुए शहर के सभी वार्ड में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।