Move to Jagran APP

दांव पर दो पूर्व व वर्तमान मुख्य पार्षद की प्रतिष्ठा

नगर निकाय चुनावी मैदान में नगर परिषद मधुबनी के वर्तमान मुख्य पार्षद खालिद अनवर के अलावा दो पूर्व मुख्य पार्षद महारानी देवी, रेखा नायक सहित अनेक वार्ड पार्षदों सहित कुल 149 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 May 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 03 May 2017 03:00 AM (IST)
दांव पर दो पूर्व व वर्तमान मुख्य पार्षद की प्रतिष्ठा

मधुबनी। नगर निकाय चुनावी मैदान में नगर परिषद मधुबनी के वर्तमान मुख्य पार्षद खालिद अनवर के अलावा दो पूर्व मुख्य पार्षद महारानी देवी, रेखा नायक सहित अनेक वार्ड पार्षदों सहित कुल 149 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। नए रोस्टर के अनुसार नगर परिषद के मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित होने से यहां महिला प्रत्याशियों की बाढ़ सी आ गई। कुल 30 वार्डों के लिए कुल प्रत्याशियों में से महिला प्रत्याशियों की संख्या 85 पर पहुंच गई है। जबकि पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 64 है।

loksabha election banner

------

गत चुनाव में महिला प्रत्याशी की संख्या 51

नगर निकाय चुनाव 2012 में कल प्रत्याशियों की संख्या 116 थी। जिसमें एक वार्ड का चुनाव तत्काल रद कर दिया गया था। वहीं दो वार्ड से निर्विरोध पार्षद का चयन हो सका था। इस तरह कुल 113 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशी 51 व पुरुष प्रत्याशी 62 चुनावी मैदान में थे। कुल चुनाव जीतकर आने वाले 30 वार्ड पार्षदों में एक महिला व एक पुरुष निर्विरोध चुनकर आने वाले शामिल थे।

-------

नए चेहरों की भरमार

नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिल रहा है कि नगर परिषद के कुल 30 वार्डों के लिए बड़ी संख्या में नए चेहरे चुनावी मैदान में पहुंच गए हैं। इससे वर्तमान वार्ड पार्षदों को अपनी कुर्सी बचाने की बड़ी जद्दोजहाद करनी पड़ रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं को चुनावी मैदान में आने से लोगों में यह कयास लगाया जा रहा है कि कुल 30 में से अधिकांश वार्डों में इस बार नए चेहरे को तरजीह दिया जा सकता है। लगातार कई चुनाव से जीत दर्ज कराने वाले वार्ड क्षेत्रों में नए चेहरों द्वारा परिवर्तन पर जोर दिया जा रहा है। पहली बार चुनाव मैदान में आने वाले अधिकांश महिला व युवा प्रत्याशियों में एक नया जोश देखा जा रहा है।

-------

मुख्य केन्द्र बना मुख्य पार्षद का पद

आम तौर पर नगर निकाय चुनाव के तहत मधुबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद का पद अनारक्षित महिला होने से विभिन्न वार्डों से महिला प्रत्याशियों की जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। मुख्य पार्षद पद की दौर में शामिल कई महिला प्रत्याशी के परिजनों द्वारा चुनावी मैदान फतह के लिए पूरी जोर लगा दिया है। वहीं अनेक वार्ड से वर्तमान पुरुष वार्ड पार्षद घर की महिलाओं को भी चुनावी मैदान में पहुंचा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.