विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमातियों को क्वारंटाइन के बाद मस्जिद को किया गया सैनिटाइज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:14 AM (IST)

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित हरना गांव के जामा मस्जिद से काफी कोशिश के बाद जमातियों को क्वारंटाइन के लिए प्रशासन ने भेजा।

जमातियों को क्वारंटाइन के बाद मस्जिद को किया गया सैनिटाइज
जमातियों को क्वारंटाइन के बाद मस्जिद को किया गया सैनिटाइज

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित हरना गांव के जामा मस्जिद से काफी कोशिश के बाद जमातियों को क्वारंटाइन के लिए प्रशासन ने भेजा। सभी जमातियों को गंधराइन स्थित मध्य विद्यालय में रखा गया है। उनके क्वारंटाइन के बाद मस्जिद परिसर को सैनिटाइज किए जाने का काम सोमवार को शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर हरना गांव के जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के अलावा गली मोहल्ले को भी सैनिटाइज किया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मी ब्लीचिग पाउडर एवं केमिकल के साथ गली मोहल्ला चक्कर लगाते रहे। इस बारे में सीओ विष्णुदेव सिंह ने बताया कि जहां कहीं भी इस तरह की आशंका है, प्राथमिकता के आधार पर उस स्थल को पहले सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी सैनिटाइज किया जाना है। इसमें पेट्रोल पंप समेत अन्य जगह हैं। जहां लोगों का आना-जाना रहता है।

बताते चलें कि अंधराठाढ़ी थाना के गीदरगंज गांव से चार जमाती और रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरना गांव एक मस्जिद से 11 बंगाली जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। हालांकि, गीदरगंज में जिस मस्जिद में तब्लीगी जमात के सदस्य व मौलवी की पड़ताल करने पुलिस और प्रशासन गई थी वहां उन्हें रोड़ेबाजी, पथराव और फायरिग का सामना करना पड़ा था।