Move to Jagran APP

वर्तमान व पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच हिसक झड़प मामले में दो सौ से अधिक पर प्राथमिकी

मधुबनी। मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में वर्तमान व पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच हुई हिसक झड़प के मामले में अलग-अलग दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:17 AM (IST)
वर्तमान व पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच हिसक 
झड़प मामले में दो सौ से अधिक पर प्राथमिकी
वर्तमान व पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच हिसक झड़प मामले में दो सौ से अधिक पर प्राथमिकी

मधुबनी। मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में वर्तमान व पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच हुई हिसक झड़प के मामले में अलग-अलग दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। दोनों ही पक्षों की ओर से 68 ज्ञात व 150 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। वर्तमान मुखिया पक्ष से जख्मी अजय मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पूर्व मुखिया विजय कुमार साह, श्याम कुमार साह, राजकुमार साह, विष्णु साह समेत 51 ज्ञात एवं 50 अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। आरोप है कि पिछले वर्ष हुए मुखिया चुनाव में चाचा लक्षणदेव मंडल के जीत जाने से गुस्साए पूर्व मुखिया विजय कुमार साह विचलित था। 25 मई को उसके फर्नीचर दुकान पर अन्य आरोपित के साथ हाथ में फरसा, गड़ासे, भाला, बंदूक, पिस्टल और लाठी डंडा से लैस होकर आया। गाली देते मुखिया लक्षणदेव मंडल समेत 22 लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान मुखिया समर्थकों ने फर्नीचर दुकान के गल्ले से 35 हजार रुपये भी लूट लिए। पांच बाइक समेत फर्नीचर दुकान को क्षति पहुंचाई।

loksabha election banner

वहीं पूर्व मुखिया समर्थक सह ग्रामरक्षा दल के सदस्य विष्णु साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें वर्तमान मुखिया लक्षणदेव मंडल, दयावान मंडल, रामकुमार मंडल समेत 17 ज्ञात एवं एक सौ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। आरोप है कि कंटेनमेंट जोन में प्रवेश को लेकर पुलिस चेक पोस्ट पर दयावान मंडल आरोपित लोगों के साथ हथियार से लैस हो आए। गाली देते हुए मारपीट की। 25 मई को जब वह बिहारी बाजार पर किराना सामग्री लेकर लौट रहा था तो मुखिया लक्षणदेव मंडल समर्थकों के साथ धारदार हथियार से लैस हो आए और मारपीट करने लगे। चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे पूर्व मुखिया विजय कुमार साह समेत दस लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने मुखिया की सीमेंट दुकान के गल्ले से एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। दुकान को भारी क्षति पहुंचाई। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्षों की ओर से प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गोलीबारी मामले में एक गिरफ्तार,चार खोखा बरामद

बाबूबरही (मधुबनी), संस : कुल्हरिया गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रिस कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर की छत से चार खोखा भी पुलिस बरामद करने में सफल रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है। निर्देशानुसार बिरौल जेल ले जाया जाएगा।

मालूम हो कि बुधवार संध्या राख फेंकने पर हुई बाताबाती में गोली चली थी। प्रिस द्वारा चलाई गई गोली माधव मेहता के सीने में लगी। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर, इस बाबत माधव के पिता सतीश चंद्र मेहता ने बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सहोदर भाई मनोज मेहता, उसका पुत्र रौशन व प्रिस मेहता, पत्नी मंजू देवी को नामजद किया है।

घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट

पंडौल (मधुबनी), संस : थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। गांव के दिलीप ठाकुर के बयान पर पंडौल थाना में पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इसके अनुसार पूर्व की रंजिश के कारण गाली गलौज करते हुए पड़ोसी घर में घुस गए। इसके बाद तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.