विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसएमजे कालेज में खुला नालंदा खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 10:49 PM (GMT+05:30)

मधुबनी । खाजेडीह स्थित एसएमजे कॉलेज में शुक्रवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

एसएमजे कालेज में खुला नालंदा खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र
एसएमजे कालेज में खुला नालंदा खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

मधुबनी । खाजेडीह स्थित एसएमजे कॉलेज में शुक्रवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया गया। एनओयू के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने फीता काटकर इसका उदघाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने अध्ययन केंद्र का निरीक्षण भी किया। कॉलेज कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मुक्त विश्वविद्यालय बिहार सरकार एवं यूजीसी से पूरी तरह मान्यता प्राप्त है। इस विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित पढाई सुदूरवर्ती एसएमजे कॉलेज में शुरू की गई है। नामांकन जारी है। आगामी 15 नवंबर तक नामांकन लिया जा सकता है।इस अध्ययन केंद्र का कोड 238 है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 107 पाठ्यक्रमों में से चयनित पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राएं इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन व ऑफलाईन नामांकन ले सकते हैं। इन कोर्सों में बीबीए, बीसीए, कंप्यूटर, पत्रकारिता व योग आदि कोर्स भी शामिल हैं। छात्राओं को नामांकन शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट का प्रावधान है। सीटें असीमित हैं। शासी निकाय के सचिव डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि एनओयू स्टडी सेंटर यहां खोलने से नामांकन से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को सुनहरा अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोग भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन लेकर व्यवसायिक शिक्षा समेत अन्य प्रकार की शिक्षा ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि इस स्टडी सेंटर के खोलने से इलाके के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहुलियत होगी। केंद्र समन्वयक प्रो. रामप्रसाद सिंहा ने कहा कि छात्रों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। इस अवसर पर कॉलेज की शासी निकाय के अध्यक्ष जयवीर सिंह, इंटर कॉलेज के प्राचार्य भागवत ठाकुर, प्रो. प्रदीप सिंह, प्रो. राममूर्ति सिंह, लेखापाल नवीन कुमार ठाकुर, प्रो. गौड़ी शंकर कामत, प्रो. सुभाष सिंह, प्रो. कन्हैया झा, बेचन कामत समेत दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।