महारैला की सफलता के लिए जनसंपर्क शुरू
निषाद आरक्षण महारैला को सफल बनाने के लिए निषाद विकास संघ की बैठक विवाह भवन के सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सहनी की अध्यक्षता में हुई।
मधुबनी। निषाद आरक्षण महारैला को सफल बनाने के लिए निषाद विकास संघ की बैठक विवाह भवन के सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सहनी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर श्री सहनी ने कहा कि चार नवम्बर को गांधी मैदान में आयोजित निषाद आरक्षण महारैला की तैयारी हेतु प्रखंडों का दौड़ा किया जा रहा है। जिला से उक्त महारैला में अधिक भागीदारी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निषाद समाज की एकजुटता को देखकर अन्य दलों के लोगों की हालत नाजुक बन गई है। निषाद समाज को वाजिब हक हेतु हमारे नेता लगे है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज आर्थिक, समाजिक , शैक्षणिक एवं राजनैतिक दृष्टिकोण से सबसे निचले पायदान पर है। जिसे हर हाल में आरक्षण देकर सुधारना होगा। इन्हीं सभी मांगों को लेकर चार नवम्बर को पटना में महारैला का आयोजन किया गया है। बैठक में बैचू नारायण सहनी, राम ह्दय सहनी, शंभू निषाद, अधिक लाल सहनी, पंचू मुखिया, ¨वदे सहनी, योगेन्द्र मुखिया, शिव कुमार सहनी, अमरजीत कुमार मुखिया, राजू कुमार सहनी, राम सेवक मुखिया, अनिल कुमार मुखिया, श्रवण मुखिया सहित अन्य ने भाग लिया।