विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC में श्रेया झा को 357वीं रैंक, भागलपुर की बेटी की सफलता से झंझारपुर में भी खुशी की लहर

By Braj Mohan Mishra Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 06 Mar 2026 09:27 PM (IST)

UPSC Result: श्रेया झा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 357वीं रैंक हासिल कर भागलपुर और मधुबनी का नाम रोशन ...और पढ़ें

UPSC Result 2025: श्रेया की सफलता से झंझारपुर के कलुआही प्रखंड के हरिपुर डीह गांव में खुशी का माहौल है। फोटो सौ. स्वजन

UPSC Result 2025: श्रेया की सफलता से झंझारपुर के कलुआही प्रखंड के हरिपुर डीह गांव में खुशी का माहौल है। फोटो सौ. स्वजन

HighLights

  1. श्रेया झा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 357वीं रैंक हासिल की।

  2. भागलपुर की मूल निवासी, मधुबनी के झंझारपुर से भी गहरा जुड़ाव।

  3. उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल।

संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Civil Services Exam: प्रशासनिक जिला भागलपुर और पुलिस जिला नवगछिया के दयालपुर गांव की बेटी श्रेया झा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 357वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी सफलता की खबर मिलते ही मधुबनी जिले के झंझारपुर से लेकर कलुआही प्रखंड के हरिपुर डीह गांव तक खुशी का माहौल बन गया।

श्रेया झा के पिता अभय कुमार दीपक एक्सिस बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और फिलहाल नोएडा में रहते हैं। उनकी माता चेतना झा गृहिणी हैं। श्रेया दो बहनों में बड़ी हैं, जबकि उनकी छोटी बहन लावण्या झा भी लॉ ग्रेजुएट हैं।

श्रेया झा के नाना प्रो. उग्रदेव झा ललित नारायण जनता महाविद्यालय से सेवानिवृत्त अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं और नानी मंजू झा एमपीटी उच्च विद्यालय, झंझारपुर से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। प्रो. झा मूल रूप से कलुआही प्रखंड के हरिपुर डीह टोल के निवासी हैं।

बताया जाता है कि श्रेया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान कुछ वर्ष झंझारपुर के पार्वती लक्ष्मी उच्च विद्यालय में नानी के साथ रहकर पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने धनबाद के माउंट कारमेल विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे चलकर उन्होंने लॉ में स्नातक की डिग्री हासिल की और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

यूपीएससी परीक्षा में सफलता की खबर मिलते ही झंझारपुर स्थित उनके नाना-नानी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने श्रेया की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।