वार्ता सफल होने पर सेविकाओं में खुशी की लहर
बेनीपट्टी प्रखंड के आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने राज्य सरकार के साथ संगठन की सफल वार्ता होने पर खुशी प्रकट करते हुए महासचिव शबनम झा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाल कर अबीर व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने राज्य सरकार के साथ संगठन की सफल वार्ता होने पर खुशी प्रकट करते हुए महासचिव शबनम झा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाल कर अबीर व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव शबनम झा ने कहा कि सभी सेविका सहायिका को इस लड़ाई में चट्टानी एकता की जीत है। सरकार से समझौते के तहत संगठन की सफल वार्ता हुई तथा लिखित 50 प्रतिशत मानदेय में अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि समेत कई मांग मान लिया गया। जिसमें सेविका से पर्यवेक्षिका एवं सहायिका से सेविका में प्रोन्नति भी शामिल है। उन्होंने कहा कि तत्काल आंदोलन समाप्त किया जाता हैं। लेकिन, लड़ाई अभी बाकी है। हम अपने हक की आवाज समय-समय पर सरकार तक पहुंचाते रहेंगे। सेविका एवं सहायिकाओ को अपने-अपने केन्द्र को सुचारू रूप से संचालित किए जाने का आह्वान किया।
विजय जुलूस में ¨पकी झा, लोकनाथ झा, संगीता देवी, मिथिलेश देवी, रीता देवी, ललित देवी, मोहसीना खातून, नूतन देवी, सुभद्रा देवी, किरण देवी, सरिता प्रभा, विभा देवी, रामशीला देवी, अमोल देवी, अंजू देवी, राधा देवी, सूर्यकला देवी, दीपशीला देवी, वीणा देवी, रंजू देवी आदि ने विचार रखा।