तीन महिला सहित सात शराब धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी। अनुमंडल के दो थानाक्षेत्र में पुलिस ने कुल सात शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसमें तीन महिला हैं।
मधुबनी। अनुमंडल के दो थानाक्षेत्र में पुलिस ने कुल सात शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसमें तीन महिला हैं। इसमें पुलिस ने कुल 113 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की है। एक बाइक भी जब्त की गई है। स्थानीय आर एस ओपी पुलिस ने थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन बाजार में ताड़ी की दुकान पर छापेमारी की। इसमें ताड़ी की आड़ में शराब धंधा करनेवाले पांच को गिरफ्तार किया गया जिसमें स्व. सीताराम महतो की पत्नी रेणु देवी, स्व सीताराम महतो के पुत्र मृत्युंजय कुमार, चिनीलाल महतो की पत्नी गीता देवी, स्व. कन्हैया महतो के पुत्र राजू कुमार महतो एवम राजू कुमार महतो की पत्नी रीता देवी है। गिरफ्तार लोगों के ताड़ी दुकान से कुल 109 लीटर शराब जब्त की गई। जिसमें देशी और विदेशी शराब शामिल है। थानाध्यक्ष के पी सिंह ने बताया कि जनवरी में भी यहां छापामारी की गई थी सोमवार को गिरफ्तार हुई महिला गीता देवी कांड संख्या 21/19 में नामजद है। दूसरी ओर, अररिया संग्राम पुलिस ने एक बाइक जब्त की और उसके दो सवार को चार लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फुलपरास के बेलमोहन गांव निवासी सुनील पासवान और अररिया संग्राम निवासी बिकु सदाय के रूप में हुई है। सभीं पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।