Move to Jagran APP

अपनी रुचि के अनुसार करें विषयों का चयन

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का'दैनिक जागरण 'के' यूथ टॉक' कार्यक्रम में बुधवार को आइएएस अधिकारी व सहायक समाहर्ता कुमार गौरव ने मार्गदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:29 PM (IST)
अपनी रुचि के अनुसार करें विषयों का चयन
अपनी रुचि के अनुसार करें विषयों का चयन

मधुबनी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का'दैनिक जागरण 'के' यूथ टॉक' कार्यक्रम में बुधवार को आइएएस अधिकारी व सहायक समाहर्ता कुमार गौरव ने मार्गदर्शन किया। इस अभियान के तहत कैरियर एवं व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को उचित सलाह एवं मार्गदर्शन दी जाती है। सिविल सर्विसेज परीक्षाओं के बाबत उन्होंने विषयों के चयन से लेकर प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में कई अहम जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तित्व निर्माण हेतु टिप्स भी दिए। नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर सलाह भी दी। आत्मविश्वास एवं आत्मबल बनाए रखने को लेकर हौसला अफजाई भी की। अनुशासन एवं बेहतर आचरण के महत्व से भी अवगत कराया। प्रभावशाली व्यक्तित्व के निर्माण, बातचीत करने का लहजा, दूसरे को प्रभावित करने के तौर-तरीकों से भी अवगत कराया। किताबी एवं व्यवहारिक ज्ञान व अनुभव की महत्ता की भी जानकारी दी। कहा कि कितने घंटे अध्ययन करते हैं, यह मायने नहीं रखता है, बल्कि अध्ययन के दौरान कितना ग्रहण किए यह महत्व रखता है। एकाग्रचित होकर अध्ययन करना विशेष मायने रखता है। उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षाओं में जुटे अभ्यर्थियों से कहा कि इस परीक्षा को क्रेक करने में विषयों का चयन भी काफी मायने रखता है। जिस विषयों में गहरी रुचि हो उन्हीं विषयों का चयन करना चाहिए। सम-सामयिक घटनाक्रम की जानकारी से भी लैस रहना आवश्यक है। तैयारी करने में आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए सिलेबस तो प्रश्नों का पैटर्न समझने के लिए प्रश्न बैंक का अध्ययन करना चाहिए। सहायक समाहर्ता कुमार गौरव ने इस कार्यक्रम के तहत कई जिज्ञासु को उनके प्रश्न का जवाब भी दिया। जो इस प्रकार है। सवाल : बैंक पीओ के लिए किस तरह तैयारी करें।

loksabha election banner

--- कृष्ण कुमार मेहता, सोहराय, पंडौल। जवाब : सबसे पहले बैंक पीओ से संबंधित सिलेबस को गंभीरता से पढ़े और समझें। पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न का भी गहराई से अध्ययन करें। रिज¨नग का भी अभ्यास करें। कंप्यूटर ज्ञान भी रखें। सवाल : सिविल सर्विसेज परीक्षा में किस तरह विषयों का चयन किया जाना चाहिए?

-- सुमित कुमार, मधुबनी, जियाउल्लाह फैयाजी, भौआड़ा। जवाब : विषयों के चयन में गंभीरता बरतनी चाहिए। रुचि के अनुसार विषयों का चयन करना चाहिए। जिस विषयों में गहरी रुचि हो उन्हीं विषयों का चयन करना चाहिए। सवाल : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रतिदिन कितने घंटा अध्ययन करना चाहिए?

---- अजीत कुमार व आरती कुमारी, लडूगांव, राजनगर। जवाब : प्रतिदिन कितने घंटा अध्ययन किया जाए यह बात खास मायने नहीं रखता है। अध्ययन के दौरान आप कितना ग्रहण कर पाते हैं, यह विशेष महत्व रखता है। कोई प्रतिदिन चार घंटे अध्ययन करके भी सफलता प्राप्त कर लेता है और कोई प्रतिदिन चौदह घंटे पढ़कर भी असफल हो जाता है। जिस कारण इस बात का कोई महत्व एवं गारंटी नहीं है कि प्रतिदिन कितने घंटे तक पढ़ने पर सफलता मिलना तय है। महत्व इस बात का है कि अध्ययन के दौरान आप कितना ग्रहण कर पाते हैं। सवाल : सिविल सर्विसेज के प्रारंभिक परीक्षा के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए ?

---- गगन कुमार, बाबूबरही, शुभम कुमार, हरलाखी, सगुफा परवीन, खनगांव। जवाब : सबसे पहले सिलेबस का गहराई से अध्ययन कर लें। अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करें। प्रश्नों का पैटर्न समझने के लिए प्रश्न बैंक का भी गहराई से अध्ययन करें। गाइड व को¨चग पर ही निर्भर नहीं रहें। एनसीईआरटी के टेक्स्ट बुक का गहराई से अध्ययन करें।

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.