Move to Jagran APP

संगीता बनीं महिला मारवाड़ी संघ की अध्यक्ष

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन घोघरडीहा बाजार स्थित संगीता पंसारी के आवास पर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 11:05 PM (IST)
संगीता बनीं महिला मारवाड़ी संघ की अध्यक्ष
संगीता बनीं महिला मारवाड़ी संघ की अध्यक्ष

मधुबनी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन घोघरडीहा बाजार स्थित संगीता पंसारी के आवास पर किया गया। संगठन के दरभंगा प्रमंडल के अध्यक्ष नीलम पंसारी की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन में संगीता पंसारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह सुमन चौधरी को सचिव एवं सारिका मुरारका को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रमंडलीय अध्यक्ष नीलम पंसारी, श्वेता खेतान एवं मधु सरावगी के द्वारा मनोनीत तीनों पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संगीता पंसारी ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक कदम उठाने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास होगा। सम्मेलन में उषा सर्राफ,मीना केजरीवाल, आभा सर्राफ, पिकी सर्राफ, शांति पंसारी, सुनीता सुलतानिया समेत काफी मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं ने भाग लिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.