Move to Jagran APP

फुलपरास प्रखंड प्रमुख के पद पर रूपेश का कब्जा बरकरार

फुलपरास प्रखंड प्रमुख के पद के लिए हुई चुनाव में रूपेश कुमार ने पुन: प्रमुख पद पर कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:42 PM (IST)
फुलपरास प्रखंड प्रमुख के पद पर रूपेश का कब्जा बरकरार
फुलपरास प्रखंड प्रमुख के पद पर रूपेश का कब्जा बरकरार

मधुबनी। फुलपरास प्रखंड प्रमुख के पद के लिए हुई चुनाव में रूपेश कुमार ने पुन: प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। प्रेक्षक अपर समाहर्ता सुनील कुमार झा के उपस्थिति में एसडीओ सह निवाची पदाधिकारी के द्वारा शांति पूर्ण माहौल में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया। जानकारी हो कि प्रमुख पद के लिए रूपेश कुमार चाँद और ब्रह्मानंद यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। 21 सदस्यी प्रखण्ड पंचायत समिति सदस्यों में से 11 मत रूपेश कुमार को मिला तो 9 मत ब्रह्मानंद यादव को प्राप्त हुआ तथा 1 मत अवैध घोषित किया गया। इस तरह रूपेश कुमार चाँद ने ब्रह्मानंद यादव को 2 मतों से पराजित कर प्रमुख पद पर कब्जा जमाने में सफल रहा। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनि सुभाष कुमार ¨सह के नेतृत में फुलपरास थाना पुलिस मुस्तैद था। इधर सुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद निवाची पदाधिकारी सह एसडीओ गणेश कुमार ने रूपेश कुमार चाँद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान वित्तीय अक्टूबर माह में फुलपरास प्रखंड प्रमुख पद पर रूपेश कुमार के विरुद्ध लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव 1 मतों से पारित हो गया था। जिसके बाद सोमवार को फुलपरास प्रखंड प्रमुख पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.