जिले में 70 तालाब, 269 कुआं एवं 248 पाईन का हुआ जीर्णोद्धार
मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन -हरियाली अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों में अद्यतन उपलब्धियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से की।
मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन -हरियाली अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों में अद्यतन उपलब्धियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से की। वीसी के माध्यम से समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने मुख्यमंत्री को मधुबनी जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यो एवं अद्यतन प्रगति व उपलब्धियों से अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मधुबनी जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत 70 तालाब, 269 कुआं, 248 पाईन का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 12 नए चेक डैम व 44 नए जल स्त्रोत का निर्माण भी कराया गया है। वहीं, 193 सरकारी भवनों में छत वर्षा जल संरक्षण संरचना का निर्माण कराया गया है। मधुबनी जिले में मनरेगा अंतर्गत तीन लाख 86 हजार छह सौ पौधरोपण एवं वन विभाग की ओर से दो लीाख 13 हजार 924 पौधारोपण किया गया है। जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दिया कि मधुबनी जिले में 8115 सार्वजनिक जल संरक्षण संरचना, 1416 सार्वजनिक कुआं का शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कर उसके जीर्णोद्धार की कार्रवाई भी की जा रही है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में मधुबनी जिले से जिला पदाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे, उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद, जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार, कार्यपालक अभियंता-लघु सिचाई प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता-विद्युत एवं अन्य विभागों के नोडल पदाधिकारी भी शामिल हुए।