समाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को किया गया सम्मानित
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जयनगर महोत्सव के दूसरे दिन सम्मान समारोह और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जयनगर महोत्सव के दूसरे दिन सम्मान समारोह और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि के सौजन्य से आयोजित जयनगर महोत्सव के तीसरे सत्र का उद्घाटन बीडीओ चन्द्रकांता, सेंट जेवियर्स के प्राचार्य जासमीन जॉनसन, डॉन बास्को पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आर एस भिरासदनी, प्रखंड प्रमुख सचिन कुमार ¨सह जाप जिला अध्यक्ष बृजकिशोर यादव, मुखिया मदन हाजरा समेत अन्य आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जयनगर महोत्सव के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मधुबनी पेंटिंग के राष्ट्रीय व राज्य स्तर के सिद्धहस्त कलाकारों, मिथिला मैथिली के लिए समर्पित लोगों व कलाकारों, किसानों, रक्तदाताओं, समाजिक सरोकार से जुड़े लोगों समेत अन्य विधा के लोगों को सम्मानित किया गया। ये हुए सम्मानित:
मधुबनी पेंटिंग के कलाकार गोदावरी दता, विभा दास, आभा दास, आशा देवी, विनीता झा, निशा कुमारी, दुलारी देवी, चन्द्रकला देवी, सोनी कुमारी, अरूण कुमार लाल देवी, विपुश कुमार कारक, अमरेश झा, रंजन पासवान, रमेश कुमार मंडल, शशिकला देवी, विमला दत, पुष्कर दास, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमलकांत झा, सामा चकेवा पर लघु फिल्म बना रहे बिदेशी मेहमान कारलोस गौमर, कौशिक कुमार, अजय कुमार दास, बेनाम प्रसाद, सरोजानन्द झा, समेत अन्य विधा के दर्जनों लोगों के मिथिला के परंपरा के मुताबिक पाग दोपटटा, मिथिला पेण्टींग एवं मोमेन्टो देकर आयोजकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। गीत संगीत ने बांधा शमां:
जयनगर महोत्सव के दूसरे दिन चौथे सत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीतकार रमण झा, गायक, गायिका रामबाबू झा, विकास झा, ज्योति मिश्रा,स्वेता रानी, श्यामा चेलपा, जान्हवी झा, रानी झा, प्रियंका प्रियदर्शी समेत अन्य कलाकारों ने गीत संगीत का ऐसा शमां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। अनुमंडल मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में मनीष कुमार, वेनजीर काजी, एवं जान्हवी झा के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स, माउण्ट कार्मेलख् डीपीएस, डॉन बास्को, होली सेन्ट्रल के बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
इन्होनें किया सम्मानित:
जयनगर महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने वाले लोगों को प्रखंड प्रमुख सचिन कुमार ¨सह, जाप जिला अध्यक्ष बृजकिशोर यादव, मुखिया मदन हाजरा, सरपंच सतन विराजी, भाकपा नेता अमीरूददीन, पैक्स अध्यक्ष पवन ¨सह, सेंट जेवियर्स के जॉनसन जासमीन, डॉ. कृष्ण बिहारी ¨सह, उपमुख्य पार्षद दुर्गा देवी, शालिनी जायसवाल समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा मोमेण्टो, पाग दोपटटा, चादर देकर सम्मानित किया।