लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थानाध्यक्ष
मधुबनी। बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने अड़ेर थाना का निरीक्षण कर कांडों की समीक्षा की।
मधुबनी। बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने अड़ेर थाना का निरीक्षण कर कांडों की समीक्षा की। डीएसपी ने सभी अभिलेखों का अवलोकन कर अद्यतन किए जाने का निर्देश दिया साथ ही थानाध्यक्ष एवं आईओ को लंबित कांडो के निष्पादन त्वरित किए जाने का हिदायत दी। समीक्षा के दौरान लूट, गूंडा, डकैती, फिरारी, तख्ती खतियान सहित अन्य पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक श्री सिंह ने विधान सभा चुनाव को लेकर असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखने व धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिग अभियान चलाए जाने व चोरी छिपे शराब की बिक्री करने वाले धंधेवाज को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अड़ेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार, रीडर रंजीत कुमार सिंह, अनि रामचन्द्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।