नेपाल की पहाड़ियों एवं जल ग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से नदियों के जलस्तर में तेजी
मधुबनी। नेपाल की पहाड़ियों एवं नदी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा से नदियों में उफान की ओर है।
मधुबनी। नेपाल की पहाड़ियों एवं नदी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा से नदियों में उफान की ओर है। कोसी मे जहां जलस्तर में तेजी है तो कमला बलान में जलस्तर सामान्य है। अधवारा समुह की नदियों में जल स्तर अभी नीचे ही है।
मधेपुर। नेपाल की पहाड़ी एवं नदी जलग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गढ़गांव, भवानीपुर, गोबरगढ़, बक्सा टोल, मेनाही, पिरयाही, बसीपट्टी, गेवाल, नोनयारी, भरगामा सहित कई अन्य गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। निचले क्षेत्रों में पानी लबालब है। मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है। आम आदमी बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सजग हो रहे हैं। इधर वीरपुर बैराज से शुक्रवार को एक लाख अठत्तर हजार आठ सौ दस क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जो कल तक मधेपुर में दिखने लगेगा। लगभग हरेक जगह पर नाव ही यातायात का साधन बन गया है। इधर भगता व ललवारही में चचरी पुल बह जाने के कारण लगभग पच्चीस हजार की आबादी का प्रखंड मुख्यालय से सीधा सम्पर्क भंग हो गया है। सीओ कन्हैया लाल ने बताया कि स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। एनडीआरएफ को सतर्क कर दिया गया है। अबतक कहीं से कोई गंभीर सूचना नहीं है।