Move to Jagran APP

स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं की नींव रखी पं. नेहरू

प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह स्थानीय कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में प्रो. शीतलांबर झा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:28 PM (IST)
स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं की नींव रखी पं. नेहरू
स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं की नींव रखी पं. नेहरू

मधुबनी । प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह स्थानीय कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में प्रो. शीतलांबर झा की अध्यक्षता में हुई। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. झा ने कहा कि पं. नेहरू महान स्वाधीनता सेनानी थे। वे महात्मा गांधी के सानिध्य में रहकर देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। उनका जीवन अधिक समय जेल के अंदर ही कटा। पं. नेहरू देश को समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहे। वे स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं की नींव रखी। चाचा नेहरू द्वारा लिखित भारत की खोज पुस्तक में विश्व इतिहास की झलक मिलती है। श्री झा ने कहा कि पं. नेहरू का विकास ही जीवन का सिद्धांत था। पं. नेहरू देश में उद्योगों का जाल बिछाया। पं. नेहरू महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे। पं. नेहरू विज्ञान के प्रति काफी अभिरूचि रखते थे। पं. नेहरू कृषि को काफी आगे बढ़ाया। पं. नेहरू देश ही नहीं विश्व के नेता थे। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू, ज्योतिरमण झा, ऋषिदेव ¨सह, मनोज मिश्र, मिथिलेश कुमार झा, अकील अंजूम, मुकेश कुमार झा पप्पू, अनिलचन्द्र झा, प्रो. अनिलनाथ झा, रवीन्द्र कुमार, विनय कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, राणा शमशेर ¨सह, महेश कुमार झा, विश्वनाथ पासवान, विदेश चौधरी, राज कुमार साह, डा. योगेन्द्र नारायण झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.