Move to Jagran APP

पुजारी पति व सौतेले पुत्र ने कराई थी महिला की हत्या

मधुबनी। लौकही थाना क्षेत्र के हरिराहा गांव में पिछले दिनों हुई महिला की हत्या का राज खुल गया है। उसके पुजारी पति व सौतेले पुत्र ने ही साजिश रच उसकी हत्या सुपारी किलर से कराई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 11:19 PM (IST)
पुजारी पति व सौतेले पुत्र ने कराई थी महिला की हत्या

मधुबनी। लौकही थाना क्षेत्र के हरिराहा गांव में पिछले दिनों हुई महिला की हत्या का राज खुल गया है। उसके पुजारी पति व सौतेले पुत्र ने ही साजिश रच उसकी हत्या सुपारी किलर से कराई। इस मामले में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस हत्याकांड में पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।

loksabha election banner

मालूम हो कि 11 सितंबर की रात सुगिया देवी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी दी। इसके अनुसार आवासीय घर के विवाद में सौतेल पुत्र रमेश मेहता ने भाड़े के अपराधियों को बुलाकर सुगिया देवी की हत्या करवा दी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए सुपौल जिला के निर्मली थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी रविद्र मेहता को 40 हजार रुपये देकर सौदा किया था। चार सुपारी किलर ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पुजारी पति लक्ष्मी मेहता व उसके दो पुत्र कृष्णदेव मेहता व रमेश मेहता ने साजिश रची थी। सुगिया देवी लक्ष्मी मेहता की दूसरी पत्नी थी। इस हत्याकांड में उक्त तीन लोगों के अलावा चार अन्य शामिल थे। कृष्णदेव मेहता व लक्ष्मी मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। चाय पीने के बहाने आया और गोली मारकर चला गया :

एसपी ने बताया कि सुगिया देवी की पुत्री रंजना देवी ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी व अन्य विधि से इस हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया गया। इस हत्याकांड में शामिल अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि कृष्णदेव मेहता से सौदा करने के बाद रविद्र मेहता समेत चार अपराधी सुगिया देवी के घर जा धमके। उससे चाय पिलाने को कहा। चाय पीने के बहाने चार घंटा तक बैठा रहा। सुगिया देवी के साथ बेटी भी वहां मौजूद थी। लेकिन जैसे ही बेटी मंदिर का कपाट बंद करने के लिए गई अपराधियों ने सुगिया देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। पति से जमीन लेकर बेटी को रजिस्ट्री करने वाली थी सुगिया

पुजारी लक्ष्मी मेहता की दो शादी है। पहली पत्नी से तीन पुत्र एवं दूसरी पत्नी से चार पुत्रियां हैं। सुगिया दूसरी पत्नी थी। वह लक्ष्मी मेहता से आवासीय घर वाली एक कट्ठा तीन धूर जमीन अपने नाम से रजिस्ट्री करा ली थी। इसके वह यह अपनी पुत्रियों के नाम रजिस्ट्री करने वाली थी। इस आवासीय घर को खाली करने के लिए सौतेले बेटे कृष्णदेव मेहता व रमेश मेहता पर दबाव बना रही थी। जबकि दोनों भाई घर खाली करने से इंकार करते हुए जान मारने की धमकी भी दे रहा था। इससे सौतेली मां एवं बेटों के बीच विवाद बढ़ गया था। ओझा ने कहा था सौतेली मां की नजर है खराब

करीब दो माह पहले संजय कुमार मेहता की तबीयत खराब हो गई थी। उसे ओझा से दिखाया गया। ओझा ने कहा कि सौतेली मां की नजर लगी है। वह जब तक यह रहेगी तब तक सभी बेटा बीमार पड़ता रहेगा। इसके बाद पुजारी लक्ष्मी मेहता, इनके पुत्र कृष्णदेव मेहता व रमेश मेहता ने मिलकर सुगिया देवी की हत्या करने की साजिश रची। इनसेट के लिए : लौकही लूट कांडों का अपराधी भी गिरफ्तार

जासं, मधुबनी : पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि लौकही थाना क्षेत्र में बीते 09 सितंबर को हुई बाइक व नकदी लूट कांड में संलिप्त अपराधी निर्मली थाना क्षेत्र निवासी बादल कुमार को सुपौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है। उसने फुलपरास थाना क्षेत्र में भी घटी लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुलपरास लूटकांड में फुलपरास थाना क्षेत्र के मझारी निवासी भोगी उर्फ भागेंद्र महतो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास है। भोगी उर्फ भोगेंद्र मेहता के विरुद्ध निर्मली थाना में तीन तथा लौकही व फुलपरास थाना में एक-एक संगीन मामला दर्ज है। बादल कुमार पर भी निर्मली थाना में तीन आपराधिक मामला पहले से दर्ज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.