Move to Jagran APP

छह माह के अंदर हर खेत को बिजली : सुमो

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगले छह माह के अंदर हर खेत को सिचाई के लिए बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 12:00 AM (IST)
छह माह के अंदर हर खेत को बिजली : सुमो

मधुबनी। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगले छह माह के अंदर हर खेत को सिचाई के लिए बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे डीजल की जरूरत नहीं रह जाएगी। किसानों को सिचाई के लिए प्रति यूनिट 75 पैसे दर से बिजली दी जाएगी।

loksabha election banner

वे गुरुवार को मधुबनी लोस क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव के नामांकन पत्र दाखिले के बाद टाउन क्लब मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में मजबूत सरकार के लिए फिर नरेंद्र मोदी सरकार का नारा भी बुलंद किया। कहा कि बिहार की सभी 40 लोस सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। देश कई बार खिचड़ी और कमजोर सरकार का दंश झेल चुका है। कमजोर सरकार में छोटे-छोटे दल ब्लैकमेल करने लगते हैं। इसलिए देश को मजबूत सरकार की जरूरत है। आतंकवादियों को सबक सिखाना नरेंद्र मोदी की सरकार जानती है। कांग्रेस के शासन काल में मुंबई बम ब्लास्ट में दो सौ लोग मारे गए। लेकिन, इसका बदला लेने की हिम्मत कांग्रेस सरकार ने नहीं जुटाई। जबकि उरी व पुलवामा आतंकी हमले का मोदी सरकार ने करारा जवाब दिया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने भी कारगिल विजय हासिल की थी। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से गांव-गांव और घर-घर में खुशहाली आई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 60 वर्ष आयु पूरी करने वाले सभी किसानों और व्यापारियों को पेंशन देने का संकल्प लिया है। अगले तीन साल के अंदर हर गांव में पक्की सड़क की सुविधा होगी। उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पाण्डेय, विनोद नारायण झा, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी सांसद हुक्मदेव नारायण यादव व वीरेंद्र कुमार चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर मधुबनी के प्रत्याशी अशोक कुमार यादव, दरभंगा के प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के अलावा विधायक रामप्रीत पासवान, सुधांशु शेखर चौधरी, जिवेश मिश्रा, संजय सरावगी, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, दिलीप कुमार चौधरी, सुनील कुमार सिंह व अर्जुन सहनी, पूर्व विधान पार्षद उदय कांत चौधरी, कामेश्वर चौपाल व विनोद कुमार चौधरी, पूर्व विधायक रामदेव महतो, अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचौल, राम निवास प्रसाद आदि थे। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.