विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिमरी के स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस ने भांजा को किया गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:49 PM (IST)

मधुबनी । सिमरी बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे राजू ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

सिमरी के स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस ने भांजा को किया गिरफ्तार
सिमरी के स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस ने भांजा को किया गिरफ्तार

मधुबनी । सिमरी बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे राजू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पूरे कांड की साजिश राजू ने ही रची थी। हालांकि, राजू इस बात से इनकार कर रहा है। बहरहाल, पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का सिलसिला जारी है। इधर, हत्याकांड में मृतक के भांजे की गिरफ्तारी से तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बता दें कि सिमरी बाजार में 29 जुलाई की शाम बाइक सवार चार अपराधी स्वर्ण व्यवसायी गौड़ी शंकर ठाकुर की दुकान में लूट की नियत से घुसे थे। व्यवसायी के विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत अस्पताल जाने के क्रम में हो गई। अपराधियों ने पिस्तौल की बट से वार कर व्यवसायी के पुत्र को भी जख्मी कर दिया। इस मामले में मृतक व्यवसायी के जख्मी पुत्र अजय ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भांजा नरसाम गांव निवासी अशोक कुमार ठाकुर के पुत्र राजु ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि राजू अपने मामा गौड़ी शंकर ठाकुर की दुकान में पिछले सात वर्षों से नौकरी कर रहा था। इसी क्रम में दुकान में बंधक लिए गए 30-40 लाख का सोना उसने गायब कर दिया। यह •ोवरात उसने अपने मामा के एक टूटे घर में रख दिया। इस चोरी की शंका गौड़ी शंकर अपने भांजा पर ही कर रहे थे। इस बात को लेकर पंचायत भी हुई और बहुत मान-मनौव्वल के बाद राजू ने चोरी किए गए सोना वापस किया। राजू ठाकुर अब वहां नौकरी छोड़ चुका है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि राजू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है। उन्होंने ने बताया कि अन्य बातों की छानबीन करने पुलिस जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।