विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के बाबूबरही में पीएम आवास योजना की सूची तैयार, 27 और 28 को ग्राम सभा

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:43 PM (IST)

Awas Plus Beneficiary List: मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) की सूची तैयार कर ली गई ...और पढ़ें

सूची का अंतिम अनुमोदन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा।

सूची का अंतिम अनुमोदन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, बाबूबरही (मधुबनी)। PM Awas Yojana Madhubani: जिले के बाबूबरही प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) की सूची तैयार कर ली गई है।

सूची का अंतिम अनुमोदन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को सभी आवास सहायकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

दो दिनों का शेड्यूल तय

बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि प्रखंड में आवास प्लस की सूची प्राप्त हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों से निर्धारित तिथियों में पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। ग्राम सभा के लिए दो दिनों का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है।

पंचायत अनुसार तारीखें तय

जानकारी के अनुसार सर्रा, सतघरा, सोनमती, पिरही, भटचौड़ा और तिरहुता पंचायत में 28 तारीख को ग्राम सभा होगी। इसके अलावा प्रखंड की शेष 14 पंचायतों में 27 तारीख को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि 27 तारीख को पंचायत विकास दिवस भी मनाया जा रहा है।

लाभार्थी सूची जांचने की अपील

प्रखंड प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सक्रियता से भाग लें। लोग ग्राम सभा में शामिल होकर लाभार्थी सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

किसी भी त्रुटि या आपत्ति का निराकरण भी ग्राम सभा के दौरान ही किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में PM Awas की नई सूची के अनुमोदन के लिए पंचायतों में होगी ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश