Move to Jagran APP

महिलाओं के बीच किया गया पौधा वितरण

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र से सटे घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ जगतपुर के द्वारा मिजेरियर के सहयोग से महिला किसान पाठशाला का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 10:49 PM (IST)
महिलाओं के बीच किया गया पौधा वितरण
महिलाओं के बीच किया गया पौधा वितरण

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र से सटे घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ जगतपुर के द्वारा मिजेरियर के सहयोग से महिला किसान पाठशाला का गठन किया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक तपेश्वर सिंह ने बताया कि देश और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं का योगदान आवश्यक है। यह परिवार की तरक्की के लिए एक धूरी की तरह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करती हैं। इनको सम्मान देना सभी के लिए आवश्यक है। संघ द्वारा मधुबनी जिला क्षेत्र के घोघरडीहा, फुलपरास, खुटौना, लदनिया, बाबुबरही, झंझारपुर एवं अंधराठाढी प्रखंड के विभिन्न गांवों घुसकीपटटी, बालाबाखर, गेहुमा बैरिया, पथराही, दुरगीपट्टी, जहलीपट्टी, भोलापुर एवं सुरियाही, इत्यादि गांवों में महिला किसान खेत पाठशाला का गठन किया गया। इस से जुड़े सभी सदस्यों को आर्गेनिक खेती करने एवं स्वास्थ्य पोषण वाटिका के लिए सदस्यों का उन्मुखीकरण बैठक संघ के द्वारा दिया जाता रहा है। इसके साथ ही बीज की उपलब्ध कराती रही है। संघ मुख्यालय जगतपुर में लगाए गए मास्टर नर्सरी से घुसकीपटटी, जहलीपट्टी एवं सुरियाही गांव में महिला किसानों के बीच फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण संघ के संस्थापक तपेशवर सिंह एवं समन्वयक रेणु सिंह के द्वारा किया गया। आम, लीची, आंवला, नींबू, अमरूद, बेल, नारीयल, महोगनी, अर्जुन, तेजपात, आंवला, केला, गुरमार इत्यादि पौधों का वितरण किया। वहीं पूनम देवी घुसकीपटटी, सुनैना देवी सुरियाही एवं पुष्पा देवी जहलीपट्टी गांव में पौधा वितरण किया। इस वितरण समारोह में वैद्य हरि प्रसाद सिंह, शैलेंद्र कर्ण, महेंद्र कुमार मल्लिक, उमेश कुमार यादव, पवन कुमार यादव एवं विजय पासवान आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.