विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साहरघाट में ग्रामरक्षा दल के लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM (IST)

मधुबनी। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय ग्रामरक्षा दल के लोगों ने रविवार को साहरघाट में आक्रोश मार्च निकाला।

साहरघाट में ग्रामरक्षा दल के लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च
साहरघाट में ग्रामरक्षा दल के लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च

मधुबनी। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय ग्रामरक्षा दल के लोगों ने रविवार को साहरघाट में आक्रोश मार्च निकाला। इस दरम्यान आक्रोश ग्रामरक्षा दल के लोगों ने नेता जी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। ग्रामरक्षा दल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दास के नेतृत्व में निकाली गई आक्रोश मार्च हनुमान मंदिर साहरघाट से शुरू हो रामजानकी चौक होते हुए नेता जी चौक पहुंचा। जहां प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह मंडल की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दास ने कहा कि बिहार सरकार ग्रामरक्षा दल के लोगों को सरकारी सेवक का दर्जा देकर मानदेय देना सुनिश्चित करें, स्कूलों में रात्रि प्रहरी की बहाली में ग्रामरक्षा दल के लोगों को बहाल करें, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामरक्षा दल के लोगों का शोषण करना बंद करें। अगर हमारी जायज मांगें नहीं मानी गई तो आगामी 19 सितम्बर को जिला मुख्यालय का चक्का जाम करेंगे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामरक्षा दल के लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। आक्रोश मार्च में ग्रामरक्षा दल के नरसिंह मंडल, सचिन कुशवाहा, बद्री मंडल, विक्रम कुमार, प्रमोद नायक, परशुराम यादव, उमाशंकर ठाकुर, राजेश कुमार सहित सभी ग्रामरक्षा दल सदस्य शामिल थे।