तीन वर्षों से जमे चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची तलब
सिविल सर्जन डा. नरेन्द्र भूषण ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से तीन वर्षों से अधिक अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों, कार्यालय कर्मियों तथा पारा मेडिकल स्टाफ की सूची विहित प्रपत्र में तलब किया है।
मधुबनी। सिविल सर्जन डा. नरेन्द्र भूषण ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से तीन वर्षों से अधिक अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों, कार्यालय कर्मियों तथा पारा मेडिकल स्टाफ की सूची विहित प्रपत्र में तलब किया है। माना जा रहा है कि स्थानांतरण-पदस्थापन के उद्देश्य से यह सूची मांगी गई है। उक्त सूची डीएम को उपलब्ध कराना है। जिस कारण सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को चेताया है कि जो निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा में सूची उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके विरूद्ध कार्रवाई हेतु डीएम को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा। तीन वर्षों से अधिक अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों, कार्यालय कर्मियों तथा पारा मेडिकल स्टाफ के बारे में विहित प्रपत्र में जो जानकारी मांगी गई है, उसमें एक ही स्थान पर तीन वर्षों से पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों, कार्यालय कर्मियों तथा पारा मेडिकल स्टाफ का नाम व पदनाम, उनके गृह प्रखंड का नाम, वर्तमान पदस्थापन के स्थान का नाम, वर्तमान पद पर पदस्थापन की अवधि,
पूर्व के पदस्थापन के स्थानों का नाम शामिल है।