सीएए व एनआरसी पर षड्यंत्र कर रहे विरोधी
मधुबनी। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर आमलोगों को जागरूक करने की भाजपा ने पहल शुरू कर दी है।
मधुबनी। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर आमलोगों को जागरूक करने की भाजपा ने पहल शुरू कर दी है। रविवार को स्थानीय शंकर चौक स्थित एक कम्यूनिटी भवन के सभागार में सीएए को लेकर बुद्धजीवियों के बीच पार्टी जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य उदय चंद्र तिवारी ने कहा कि सीएए पर विरोध करना राजनीतिक षडयंत्र है। इस कानून में कहीं भी नागरिकता लेने की बात नहीं है। यहां नागरिकता देने की बात है। कानून में यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर जिन अल्पसंख्यकों को शोषित किया गया उन्हें नागरिकता दी जाएगी। विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि सीएए के विरोध में मुस्लिमों को बड़गलाया जा रहा है। लेकिन, देश की अखंडता के लिए सीएए जरूरी है। कहा, कांग्रेस आज भूल गई है कि सीएए एतिहासिक गलतियों को सुधारने वाला है। यह भारतीय मुसलमानों के साथ भेदभाव नहीं करता है।
पूर्व विधायक रामदेव महतो ने कहा कि हताश विरोधी दल सीएए को धार्मिक बंटवारा का रूप देने की साजिश में लगे हैं। विशेषकर राजद बिहार में कानून के विरोध में हिसक प्रदर्शन कर पत्थरबाजी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान एवं गरीब आम आदमी के रोजमर्रा के रोजगार साधन को भी तहस-नहस करने में लगा है। विरोधी भ्रांति फैला रहे कि यह बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह देश की अखंडता को तोड़ने की साजिश है।
कार्यक्रम में अरुण शंकर प्रसाद, घनश्याम ठाकुर, नागेन्द्र राउत, मनोज कुमार मुन्ना, सुबोध चौधरी, अजय प्रसाद, विकास आनंद, महेश कुमार, मनोज चौधरी, विनय पंडित, देवेंद्र यादव, संजय पांडेय, राधा देवी, अजय भगत, पूनम सिंह, मो.अरसी, उदय जयसवाल, संजय महतो, मीना देवी, संजीव कुमार बादल, जितेंद्र झा आदि मौजूद थे। वहीं मंच संचालन भाजपा नेता जन्मेजय सिंह ने किया।