Move to Jagran APP

अवकाश पर नप के ईओ, सहायक जारी कर रहा उनके नाम से आदेश

मधुबनी। नगर परिषद में अराजकता की स्थिति है। हालत यह हो गई है कि कार्यपालक पदाधिकारी कई दिनों से अवकाश पर हैं। मगर इसकी जानकारी मुख्य पार्षद व अन्य कर्मी को नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 12:19 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:15 AM (IST)
अवकाश पर नप के ईओ, सहायक जारी कर रहा उनके नाम से आदेश
अवकाश पर नप के ईओ, सहायक जारी कर रहा उनके नाम से आदेश

मधुबनी। नगर परिषद में अराजकता की स्थिति है। हालत यह हो गई है कि कार्यपालक पदाधिकारी कई दिनों से अवकाश पर हैं। मगर, इसकी जानकारी मुख्य पार्षद व अन्य कर्मी को नहीं है। स्थिति यह हो गई है कि कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी के नाम से नप के प्रधान सहायक शंकर झा ही आदेश जारी कर रहे हैं। यहां तक कि वे कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर रहे हैं। इस अराजक स्थिति की सूचना मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव को भेज दी है।

loksabha election banner

प्रधान सचिव को भेजे पत्र में मुख्य पार्षद ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद की पिछली सशक्त स्थाई समिति की बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहे। प्रधान सहायक ने यह बताया कि उन्हें दैनिक कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। मगर, विभाग के निर्देशानुसार नगर प्रबंधक को यह प्रभार दिया जाना चाहिए था। कार्यपालक पदाधिकारी के अवकाश पर होने की स्थिति में नगर प्रबंधक को ही वित्तीय कार्य छोड़कर सभी काम का किया जाना है। मगर, नगर प्रबंधक को अधिकृत नहीं कर प्रधान सहायक को नियम विरुद्ध जिम्मेदारी दे दी गई। प्रधान सहायक द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्यालय आदेश पर दस्तखत करना व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करना नियम का उल्लंघन है। मुख्य पार्षद ने प्रधान सचिव से तत्काल कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। प्रधान सहायक ने सहायक से प्रभार छीनने का जारी किया आदेश

इस तरह के आदेश भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा नगर परिषद कार्यालय से ही जारी हो सकता है। प्रधान सहायक ने सहायक का प्रभार दूसरे को सौंप दिया है। वह भी कार्यालय आदेश जारी कर। इसमें प्रमोद कुमार वर्मा को लोक सूचना अधिकार एवं लोक निवारण संबंधित संचिका का प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया है। इसमें अनिल कुमार झा की कार्यालय से अनुपस्थिति व सुमित कुमार की जिले में प्रतिनियुक्ति पर यह आदेश जारी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.