Move to Jagran APP

नीतीश सरकार सभी मोर्चे पर फेल, महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त: राजद

मधुबनी। जिला पार्षद एवं राजद नेता राम अशीष पासवान ने कहा है कि सूबे में बदलाव की हवा चल पड़ी है। नीतीश सरकार का पतन तय हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 12:05 AM (IST)
नीतीश सरकार सभी मोर्चे पर फेल, महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त: राजद
नीतीश सरकार सभी मोर्चे पर फेल, महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त: राजद

मधुबनी। जिला पार्षद एवं राजद नेता राम अशीष पासवान ने कहा है कि सूबे में बदलाव की हवा चल पड़ी है। नीतीश सरकार का पतन तय हो गया है। आगामी विधान सभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। नीतीश सरकार की विफलताओं से लोग उब कर अब आशाभरी नजरों से तेजस्वी यादव की ओर देख रहे हैं। नीतीश सरकार में आपराधिक घटनाएं, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। अफसरशाही, भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। जिस कारण नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सूबे की जनता तैयार बैठी है। नीतीश सरकार की जनविरोधी, बेरोजगार विरोधी, किसान-मजदूर-बरीब विरोधी नीतियों से सूबे की जनता त्रस्त है।

loksabha election banner

वहीं जिले के लदनियां प्रखंड का राजद अध्यक्ष झमेली महरा को बनाए जाने पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामना दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद जिलाध्यक्ष भारत भूषण मंडल, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव आदि के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। आशा व्यक्त किया है कि झमेली महरा को लदनियां प्रखंड राजद अध्यक्ष बनाए जाने पर इस प्रखंड में राजद की स्थिति और भी अधिक मजबूत होगी तथा जनाधार में वृद्धि होगी। श्री महरा को बधाई देने वालों में पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, जिला पार्षद राम अशीष पासवान, छात्र राजद नेता ओम प्रकाश पासवान, प्रणव कुमार पप्पू, रामाशीष यादव, पंसस राम कुमार यादव शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.