बकरी चरा रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी, मनचले युवक ने किया दुष्कर्म
मधुबनी। पंडौल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक नाबालिग लड़की को अकेली बकरी चराते हुए देखकर
मधुबनी। पंडौल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक नाबालिग लड़की को अकेली बकरी चराते हुए देखकर एक वहशी युवक ने उसके साथ गत दिनों कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना के संबंध में नाबालिग पीड़िता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता अपने गांव के बाध में बकरी चरा रही थी। तभी अचानक गांव के ही एक युवक मिथिलेश ठाकुर वहां पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं कथित दुष्कर्मी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने एवं धमकी देने के बाद घटनास्थल से कथित दुष्कर्मी भाग निकला।
घटनास्थल से घर वापस आने पर नाबालिग पीड़िता ने उक्त घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। उसके माता-पिता अपने कुछ अगल-बगल के लोगों के साथ कथित दुष्कर्मी के घर पर पहुंच कर उसके माता-पिता को उक्त घटना के बारे में कहा। लेकिन, कथित दुष्कर्मी के पिता जीबछ ठाकुर व उसकी मां बच्चा देवी उन सबों को गाली-गलौच देते हुए वापस जाने के लिए कहा। साथ ही उनलोगों को मारपीट कर वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मधुबनी महिला थाना पहुंच उस कथित दुष्कर्मी युवक व उसके माता-पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग अपहृता लौकहा बस स्टैंड से बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार खुटौना। लौकहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से विगत 17 मई की रात कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लिया गया था। उक्त अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने शनिवार शाम लौकहा बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पुलिस ने उक्त नाबालिग अपहृता के अपहरण को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मुख्य आरोपित थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सत्येंद्र कुमार राम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलि को पता चला कि विगत 17 मई की रात में कथित अपहरण के बाद दोनों सीमा पार नेपाली क्षेत्र के किसी गांव में छिपकर रह रहे थे। मौका पाकर बस से दिल्ली या चंड़ीगढ़ की ओर भाग निकलने की फिराक में थे। इसी बीच पुलिस को दोनों के लौकहा बस स्टैंड में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। दोनों वहां से निकल पाते उसके पूर्व ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बरामद लड़की को चिकित्सकीय जांच हेतु मधुबनी भेजा गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार नामजद आरोपित सत्येंद्र कुमार राम पहले से शादीशुदा है।