Move to Jagran APP

250 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मधुबनी। खजौली थाना पुलिस ने शनिवार की शाम सुक्की गांव स्थित साइफन सह सेतु से 250 बोतल देसी नेप

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 11:12 PM (IST)
250 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मधुबनी। खजौली थाना पुलिस ने शनिवार की शाम सुक्की गांव स्थित साइफन सह सेतु से 250 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इस क्रम में पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा ग्राम निवासी भूवन पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पूछताछ बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में पुलिस साइफन सह सेतु पार कर रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से धंधेबाज अपनी बाइक पर शराब लेकर आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, किंतु पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। रिटायर्ड शिक्षक के घर लाख के जेवरात की चोरी लौकही। अंधरामठ थाना क्षेत्र के राजारामपट्टी गांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रयाग प्रसाद यादव के घर में चोरों ने रात में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना के संबंध में प्रयाग प्रसाद यादव ने थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने मुख्य द्वार का हैंडिल खोल कर घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से दो पेटी उठा ले गया। पेटी का कब्जा तोड़कर सभी जेवरात, कपड़ा और कुछ कागजात चोरी कर लिया। करीब दो लाख के जेवरात, कपड़ा एवं कुछ प्रमाण पत्र की चोरी की बात आवेदन में कही गई है। बरही गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो दर्जन नामजद हरलाखी। थाना क्षेत्र के बरही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनो तरफ से थाना में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दो दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गीता देवी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में हीरा मंडल, विन्दे मंडल, ह्रदय मंडल, उत्तिम लाल मंडल, शत्रुधन मंडल, राकेश मंडल, लक्ष्मी नारायण मंडल, शांति देवी, रंजू देवी, रेणु देवी, बबिता देवी, नीलम देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। जमीन का गड्ढा भरने पर तेज हथियार से मारपीट कर महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। जबकि दूसरी एफआईआर उत्तीम लाल मंडल द्वारा दर्ज कराई गई। जिसमें रास बिहारी मंडल, गंगा प्रसाद मंडल, अरुण मंडल, प्रदीप मंडल, बिनीत मंडल, संतोष मंडल, बनारसी देवी, दौलत देवी, मंजू देवी, सोनमी देवी, संजय मंडल, गीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो को गम्भीर अवस्था में रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.