Move to Jagran APP

राममंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए निकली रथ शोभा यात्रा

मधुबनी। राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को बाबूबरही दुर्गा मंदिर से समरसता प्रमुख ब्रह्मानंद

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:39 PM (IST)
राममंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए निकली रथ शोभा यात्रा
राममंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए निकली रथ शोभा यात्रा

मधुबनी। राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को बाबूबरही दुर्गा मंदिर से समरसता प्रमुख ब्रह्मानंद मिश्र के नेतृत्व में रथ शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के नारे से गूंजित व सुरभित वातावरण में अपने मर्यादा पुरूषोत्तम राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वेच्छा से दिए जा रहे धन को एकत्रित किया गया। रथ ने संपूर्ण बाजार का परिभ्रमण किया। इस मनोरम ²श्य को देखने लोगों की सडक किनारे भीड लगी रही। लोग सहृदय धन देते देखे गए। इस कार्यक्रम में रंधीर खन्ना, अशोक सिंह, ध्रुव कुमार, धर्मनाथ यादव, शानु प्रभा, राहुल मिश्र, रंजीत यादव, राहुल मिश्रा, वारिश लाल भारती, नरेश ठाकुर आदि शामिल थे। राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान जारी मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड की पंचायतों में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान शुरू है। इसके तहत प्रखण्ड के ठाढ़ी गांव में आरएसएस और भाजपा के लोगों द्वारा रविवार को कूपन लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग अभियान चलाया गया। ठाढ़ी परमेश्वरी स्थान के मुख्य पुजारी अशोक कुमार झा, गंगाई मंडल, अमरनाथ झा, बारिस लाल राय, भोगेन्द्र राय और अर्जुन राय आदि ने कूपन लेकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। प्रखंड के विश्व हिदू परिषद के खण्ड सहकार्यवाह विकाश कुमार ने बताया कि प्रखंड में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान शुरू है। रामनगरी में सात अरब रुपए से अधिक के खर्च से भव्य व दिव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह सारा पैसा चंदे से इक्ट्ठा किया जाएगा। धन संग्रह के लिए आरएसएस, विहिप और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मिलकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में धन संग्रह अभियान मकर संक्रांति 14 जनवरी से शुरू है जो फरवरी के आखिर तक चलेगा।

loksabha election banner

भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ललित कुमार राय ने बताया कि इसके तहत प्रखण्ड के ठाढ़ी गांव में दर्•ानों भक्तों और श्रद्धालुओं ने कूपन लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग किया। मंदिर समाज का होगा। हम सबको इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। जब समाज के लोग अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे व आर्थिक सहयोग करेंगे तभी श्रीराम का काम पूरा होगा। इसी से जन-जन के राम की अवधारणा भी फलीभूत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.