Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    विकास की ²ष्टि से बेनीपट्टी में जुड़ेंगे नए आयाम : विधायक

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM (IST)

    मधुबनी। बेनीपट्टी के स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा एवं विधान पार्षद सुमन कुमार मह

    Hero Image
    विकास की ²ष्टि से बेनीपट्टी में जुड़ेंगे नए आयाम : विधायक

    मधुबनी। बेनीपट्टी के स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा एवं विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने सोमवार को बेनीपट्टी प्रखंड के बररी पंचायत के बाणेश्वर स्थान में सीएम क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। इस भवन का निर्माण 14 लाख 65 हजार 832 रुपये की लागत से एमएलसी सुमन कुमार महासेठ के ऐच्छिक कोष से किया गया है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विकास की ²ष्टि से बेनीपट्टी में नए आयाम जुड़ेंगे। बेनीपट्टी विधान सभा के विकास व मतदाताओं एवं आम जनता के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। भारत माला दर्शन योजना के तहत उच्चैठ से उग्रतारा फोर लेन सड़क ऐतिहासिक होगा और सामाजिक ²ष्टि से बेनीपट्टी को राष्ट्रीय मानचित्र पर जोड़ने का काम करेगा। बेनीपट्टी में शिक्षा, आईटी व उद्योग की संभावना बढ़ेगी। कहा कि सूबे में सड़क, बिजली, पुल का जाल बिछ रहा है। एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। गांवों के विकास के प्रति व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के उत्थान व विकास एवं किसानों के खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद खुश्बू कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कुमार झा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, रमेश मिश्र, रौशन मिश्रा, आशुतोष कुमार प्रिस, अभिषेक कुमार गोल्डेन, गोविद झा, अनुराग सहनी, अमरेश वर्मा, भास्कर चौधरी, रत्नेश मिश्र, देवचंद्र झा, नवीन मिश्र, सत्यजीत राय, उमाशंकर प्रसाद गुप्ता, चंद्रमणी ठाकुर, अनुपम प्रिया, बबलू गुप्ता, रमन झा, कामनी मिश्रा सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें