Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानून-व्यवस्था पटरी पर लाने के साथ ही जनता से किए वादे पूरे करे सरकार : भावना झा

मधुबनी। बेनीपट्टी कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस नेता बैद्यनाथ झा

By JagranEdited By: Updated: Wed, 02 Dec 2020 11:46 PM (IST)
Hero Image
कानून-व्यवस्था पटरी पर लाने के साथ ही जनता से किए वादे पूरे करे सरकार : भावना झा

मधुबनी। बेनीपट्टी कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस नेता बैद्यनाथ झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विधान सभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की हुई हार पर गंभीरता से समीक्षा किया गया। बैठक में पूर्व विधायक भावना झा ने बेनीपट्टी विधान सभा की जनता के प्रति अभार प्रकट किया। साथ ही वोट देने व नहीं देने वाले सभी को साधुवाद दिया। कहा कि यहां के लोगों ने मुझे काफी स्नेह व प्यार दिया है। बेनीपट्टी विधानसभा को विगत पांच साल के दौरान विकसित करने का काम किया है। बेनीपट्टी और कलुआही प्रखंड के गांवों में पहुंचकर जनता व मतदाताओं को साधुवाद दे रहे हैं। सूबे में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अपराधिक घटना तेजी से बढ़ रही है जो गंभीर चिता का विषय है। हत्या, डकैती, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे घटना तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महागठबंधन ने दस लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन एनडीए सरकार ने चुनाव के समय 19 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया। अब सरकार सूबे में एनडीए की बनी है तो उनकी जवाबदेही बनती है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। इस अवसर पर भाकपा के अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, कांग्रेसी नेता मुकेश कुमार झा, राजद नेता, गंगा यादव, माकपा नेता पवन भारती, कांग्रेस महिला सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. मीनू पाठक, डॉ. मोहन झा, सचित झा, विजयकृष्ण झा, सुंदर मिश्र, मो. काजीम, दीपक झा मंटू, विजय चौधरी, रोहन यादव, कौशल किशोर चौधरी, प्रो. केसी पाठक, मिहिर झा, योगेंद्र राम, सुशील सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया।