दहेज के खिलाफ जागरण की नई क्रांति
दहेज प्रथा से निजात के दिशा में दैनिक जागरण का अभियान'दहेज को कहें ना'ने समाज में नई क्रांति ला दी है।
मधुबनी। दहेज प्रथा से निजात के दिशा में दैनिक जागरण का अभियान'दहेज को कहें ना'ने समाज में नई क्रांति ला दी है। जागरण दहेज मुक्ति रथ के आगमन के बाद जिले की आधी आबादी का दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा के दिशा में मनोबल बढ़ा है। दहेजमुक्त समाज की महत्ता को तरजीह मिलने लगा है। इस संदर्भ में जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग वाट्सएप के माध्यम से अपने उद्गार व्यक्त करने लगे है। रविवार को कई लोगों ने अपने विचारों से अवगत कराया।
बेटी के विवाह के लिए दहेज की मांग से परहेज करना चाहिए। दहेज प्रथा से बहु-बेटियां की जीवन प्रभावित होती रही है। जागरण का जागरुकता दहेज विरोधी अभियान दहेज प्रथा को दूर करने में कारगर होगा।
- रामभरोस यादव
पुत्री के विवाह के मौके पर कन्यादान की रस्म अदा करना पड़ता है। कन्यादान का मतलब ही बहुत कुछ होता है। आधी आबादी को दहेज से निजात के लिए जागरण का जागरुकता अभियान सफल होगा।
- कृष्णा देवी
समाज के लोगों को दैनिक जागरण दहेज मुक्ति रथ बढ़ाकर ¨चतन करने पर विवश कर दिया है। जागरण के प्रयास से दहेज प्रथा दूर होना देश के समक्ष मिशाल कायम करेगा।
- सुषमा दत्ता
किसी पिता को अपने पुत्री की विवाह हेतु दहेज के लिए रातों की नींद और दिन का चैन छिन जाता है। दहेज के खिलाफ जागरण का प्रयास काफी कारगर होगा। दहेजमुक्त विवाह को बढ़ावा मिलेगा।
- जुगनू बंधन
दहेज के लिए बेची जा रही जमीन, जेवरात और लिए जा रहे कर्ज की कुसंस्कृति पर अंकुश लगेगा। आधी आबादी को बल मिलेगा। दहेजमुक्त समाज का सपना साकार होगा।
- रंजू कुमारी
दहेज ल ना-देना दोनों दंडनीय अपराध क श्रेणी में आता है। दहेजमुक्त विवाह के लिए जागरण का अभियान समाज के लिए वरदान होगा। दहेजमुक्त विवाह से समाज का सम्मान बढ़ेगा।
- आरती शर्मा