विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिथिला के छोटे गांव की बेटी दुबई रियल एस्टेट कंसल्टेंसी में चमकीं, राधिका को लाखों का पैकेज

By MADAN JHAEdited By: Ajit kumar
Published: Sun, 27 Sep 2026 11:03 AM (IST)

Indian Women In Dubai:मिथिला के मधुबनी जिले के रुद्रपुर गांव की राधिका झा ने दुबई के रियल एस्टेट क्षेत्र में ...और पढ़ें

राधिका झा की फाइल फोटो।

राधिका झा की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Mithila Daughter Radhika Jha: रियल एस्टेट क्षेत्र जिसे कभी पूरी तरह पुरुषों का गढ़ माना जाता था, वहां अब बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है।

भारत की बेटियां न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी तेजी से अपना दबदबा बना रही हैं। दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क और सिंगापुर जैसे दुनिया के सबसे बड़े प्रॉपर्टी मार्केट्स में अब वे नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं।

पुरुषों के गढ़ में पहचान

ऐसी ही एक प्रेरणादायी कहानी मिथिला के मधुबनी जिले के रुद्रपुर गांव की रहने वाली राधिका झा की है। रुद्रपुर निवासी बिजनेसमैन अनिल झा और गृहणी निशा झा की बेटी राधिका की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता से हुई।

एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता के व्यावसायिक सपनों को और बड़ा रूप देने का संकल्प लिया।

Radhika jha

संघर्ष से सफलता का सफर

बिजनेसमैन पिता को देखकर पली-बढ़ीं राधिका ने सबसे कठिन माने जाने वाले रियल एस्टेट सेक्टर को चुना। शुरुआत में सबकुछ आसान नहीं था और बिना विशेष अनुभव के उन्होंने दुबई में खुद की ब्रोकरेज कंपनी शुरू की।

शुरुआती दिक्कतों और असफलता के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय बाजार के टॉप प्लेयर्स से सीखने का फैसला किया।

सीख से बनी नई राह

मार्केट के दिग्गजों से अनुभव हासिल कर राधिका ने दुबई की एक टॉप रियल एस्टेट एजेंसी में सीनियर प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का पद हासिल किया।

आज उनके पास भारत से लेकर विदेशों तक के हजारों क्लाइंट्स का भरोसा है। वे वैश्विक निवेशकों को सही प्रॉपर्टी चुनने में मदद कर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। जिसके बदले उन्हें लाखों का पैकेज मिला हुआ है।

सपनों को पंख 

राह मुश्किल जरूर थी, लेकिन राधिका के इस सफर में उनके पति यश खेमका ने उनका पूरा साथ दिया। राधिका का लक्ष्य आने वाले दिनों में अपनी खुद की कंपनी को नए सिरे से री-लॉन्च कर ऊंचाइयों पर ले जाना है।

उनकी मां निशा झा कहती हैं कि राधिका को बचपन से ही कुछ अलग करने की चाहत थी।

बेटियों में अपार क्षमता

राधिका का कहना है कि दुनिया आपको सीमाओं में बांधना चाहती है, लेकिन असली ताकत खुद को बड़ा सोचने में है। बेटियों को अपनी क्षमता पर विश्वास रखकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मधुबनी के किसान की बेटी बिहार पुलिस में बनेंगी दारोगा, लॉन बॉल्स में अपने नाम किया था गोल्ड