संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव
मधुबनी। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बक्साही गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है।
मधुबनी। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बक्साही गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है। महिला की पहचान रंजीत यादव की तीस वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार, एएसआई बीडी मंडल सदल बल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। ग्रामीण का कहना है कि शव की खबर रविवार दोपहर लोगों को लगी। महिला के दो पुत्र पांच व छह वर्ष के हैं। पति दूसरे प्रदेश में रहते हैं। सास की मौत पूर्व में हो चुकी है। ससुर रामदेव यादव अपने दूसरे पुत्र के घर भदुआर गांव में रहते हैं। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि दूरभाष पर किसी बात पर पति से अनबन होने के कारण महिला ने विषपान कर लिया होगा। मृतका के भाई लदनिया थाना क्षेत्र के नोनदरही गांव निवासी राहुल यादव ने थाना को दिए आवेदन में मृतका के पति रंजीत यादव को नामजद किया है। थाना को दिए आवेदन में पूर्व में भी गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।