नदी में खड़े होकर ली शपथ, नहीं करेंगे जल को प्रदूषित
वरीय उपसमाहर्ता दीपक कुमार ने कहा कि आर्थिक विकास व औद्योगिकीकरण की अंधी दौड़ में नदियों में जल का प्रवाह थम गया
मधुबनी। वरीय उपसमाहर्ता दीपक कुमार ने कहा कि आर्थिक विकास व औद्योगिकीकरण की अंधी दौड़ में नदियों में जल का प्रवाह थम गया है। जो रह गया है वह भयानक रूप से प्रदूषित हो चला है। जल स्तर नीचे जा रहा है। संकट गहराता जा रहा है। जरूरत है जल संरक्षण व जल संचय की। वे बुधवार को पिपराघाट में कार्तिक पूर्णिमा मेला समिति द्वारा आयोजित जल संरक्षण व जल संचय पर जागरूकता रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली को वरीय उपसमाहर्ता दीपक कुमार, प्रमुख रंजीता प्रभा, सीडीपीओ पूनम कुमारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रंधीर खन्ना, लालबाबू राय, मो. जमील अख्तर, सुनील मंडल, पम्मू यादव, सुनील राउत, मदन कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से विदा किया। समिति सदस्यों व मध्य विद्यालय सतघारा तथा प्राथमिक विद्यालय लालापट्टी के सैकडों छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण से संबंधित नारा लगाते कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पहुंचे। जहां जल को प्रदूषित व बर्बाद नहीं करने, इसके लिए दूसरे को भी प्रेरित करने की शपथ ली। मौके पर अरुण प्रसाद शास्त्री, अशोक ठाकुर, राजाराम मंडल, सुशील यादव, संजय झा, प्रधानाध्यापक अरुण झा, कंचन कुमारी, कैलाश कुमार, पवन कुशवाहा, घनश्याम ठाकुर, प्रमोद मंडल, मो. अजीम, रामसेवक महतो, नंद कुमार मिश्र, रामखेलावन पासवान, दीपक कुमार, छोटेलाल चौधरी, पवन मंडल आदि थे।