महाविष्णु यज्ञ को निकली कलश शोभा यात्रा
बेनीपट्टी प्रखंड के सरिसब गांव के काली मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के सरिसब गांव के काली मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महान संत मौनी बाबा के सानिध्य में 16 से 21 फरवरी तक आयोजित महाविष्णु यज्ञ को लेकर माहौल आध्यात्मिक हो गया है। सीताराम नाम संकीर्तन से सरिसब गांव गूंज उठा है। काली स्थान परिसर से निकाली गई कलश शोभा यात्रा में 501 कन्याएं एवं महिलाओं ने सरिसब गांव का भ्रमण करते हुए गांव के ही बछराजा नदी से कलश भर कर यज्ञ स्थल पर रखा। विष्णु महायज्ञ में पंडितों के मंत्रोंच्चार के साथ हवन चल रहा है। सोमवार से संत पंडित राजीव कृष्णा के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। एक सप्ताह तक भव्य भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। कलश शोभा यात्रा में जय शंकर चौधरी, विंदेश्वर चौधरी, मुरलीधर झा, शीतल झा, बटेश्वर झा, सुरेन्द्र मिश्र, विनय झा, बच्च झा, अजय झा, रूद्रकांत झा, सोमनाथ झा, तपेश्वर मिश्र, सुंदरकांत मिश्र, संतोष झा, कृष्णा विकीस, राघव, मंटू, रिशू झा आदि मौजूद थे।