तीन अंचल इंस्पेक्टरों एवं तीन थानाध्यक्षों पर हुई बड़ी कार्रवाई
मधुबनी। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने जिले में पदस्थापित आठ पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिन पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है उसमें तीन अंचलों के इंस्पेक्टर एवं पांच थानों के थानाध्यक्ष शामिल हैं।
मधुबनी। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने जिले में पदस्थापित आठ पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिन पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उसमें तीन अंचलों के इंस्पेक्टर एवं पांच थानों के थानाध्यक्ष शामिल हैं। कार्रवाई की जद में आने वाले पुलिस पदाधिकारियों में पांच पुलिस इंस्पेक्टर तो तीन दारोगा शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने तीन पुलिस अंचलों के अंचल इंस्पेक्टरों तथा पांच थानों के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से हटाते हुए पुलिस लाइन, मधुबनी में 24 घंटे के अंदर योगदान देने का सख्त आदेश दिया है। कार्रवाई की जद में आए पुलिस पदाधिकारियों को कई वृहद सजा मिल चुकी है। जिस कारण दागी पुलिस पदाधिकारी की श्रेणी में रखते हुए यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस इंस्पेक्टर योगेन्द्र रविदास को जयनगर अंचल निरीक्षक के पद से हटा दिया गया है। इसी प्रकार पुलिस इंस्पेक्टर अतुल कुमार मिश्रा को झंझारपुर अंचल तो पुलिस इंस्पेक्टर हरेराम साह को फुलपरास अंचल के अंचल निरीक्षक पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर जयनगर थानाध्यक्ष उमाशंकर राय, पुलिस इंस्पेक्टर पर झंझारपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक व लदनियां के थानाध्यक्ष मनोज कुमार-3, पुलिस अवर निरीक्षक व खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह तथा पुलिस अवर निरीक्षक व बासोपट्टी थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह से भी थानेदारी छीनते हुए थानाध्यक्ष पद से छुट्टी कर पुलिस लाइन में तत्काल प्रभाव से योगदान देने का आदेश दिया गया है। हालांकि उक्त तीन पुलिस अंचलों में नए अंचल निरीक्षक तथा उक्त तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की फिलहाल पदस्थापन नहीं किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जयनगर एवं बासोपट्टी थानाध्यक्ष के अवकाश अवधि के लिए इन दोनों थानों में प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन इन दोनों थानों के थानाध्यक्षों पर भी उक्त कार्रवाई की गई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप