साहरघाट नेताजी चौक पर जलजमाव की समस्या से घिरे महादलितों ने सड़क जाम कर की नारेबाजी
मधुबनी। साहरघाट नेताजी चौक पर जलजमाव की समस्या को लेकर महादलितों ने दरभंगा साहरघाट स्टेट हाइवे को जाम कर दिया।
मधुबनी। साहरघाट नेताजी चौक पर जलजमाव की समस्या को लेकर महादलितों ने दरभंगा साहरघाट स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन व सीओ के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बताते चलें कि साहरघाट के महादलित बस्ती में जलजमाव के कारण लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। जिससे दर्जनों परिवार विस्थापित होकर सरकारी विद्यालयों में शरण ले रखा है। यह समस्या चार से पांच साल से जस का तस है। जबकि जल निकासी को लेकर पूर्व में भी स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर समेत कई सता दल व विपक्ष के द्वारा सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया गया था। बावजूद मधवापुर प्रशासन इस जलजमाव की समस्या का निदान नहीं हो सका। महादलित सतीश राम, प्रमोद राम, श्याम राम, विनोद राम, कुणाल राम, गुड्डू राम, अनिल राम, सुनील राम, हलखोरी राम, मंजू देवी, यशो देवी, अनरिया देवी, जलेसरी देवी, मालती देवी, पिकी देवी समेत लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर हमलोगों ने कई बार आंदोलन किया। सांसद, विधायक, प्रमुख, मुखिया और सभी नेताओं के पास गुहार लगा कर थक चुके हैं। लेकिन पांच सालों में किसी ने इस समस्या का निदान नहीं करा सका। जलजमाव से दो लोगों को सर्पदंश का शिकार भी होना पड़ा है। महामारी फैलने की आशंका है। लोग बीमार पड़ रहे है। अब जब तक जलजमाव की समस्या से निजात नहीं दिलाया जाएगा। तब तक हमलोग सड़क जाम कर बैठे ही रहेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।