मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ महीने पहले जेल से छूटा था मृतक; जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में रामपट्टी-भगवतीपुर मुख्य मार्ग पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ...और पढ़ें
-1775699034285_m.webp)
घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते एसपी योगेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पंडौल (मधुबनी)। पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी- भगवतीपुर मुख्य मार्ग पर ईदगाह चौक के निकट बुधवार की देर रात एक युवक की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भगवतीपुर ईदगाह चौक के समीप हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 12 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ सदर वन अमित कुमार एवं पंडौल थानाध्यक्ष रमण कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना निवासी राजू यादव के पुत्र रमनजी यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात हमलावर द्वारा युवक को गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक का पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।
इसके अलावा, हाल के दिनों में उसका कुछ लोगों के साथ विवाद भी हुआ था, जिसे पुलिस घटना के संभावित कारणों में जोड़कर जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार के नेतृत्व में मामले के त्वरित अनुसंधान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- पटना में एलपीजी संकट पर प्रशासन सख्त, 28 धावादलों ने 57 ठिकानों पर दी दबिश; 23 लोगों पर FIR
यह भी पढ़ें- आमी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार, माता अंबिका की पूजा-अर्चना कर मांगी बिहार की खुशहाली
