विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है? 11 से मधुबनी में चलेगा विशेष अभियान, घर आएंगे बीएलओ

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

Bihar Election Commission News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मधुबनी में 11 अक्टूबर से एक महीने तक मतदाता सूची ...और पढ़ें

अभियान के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व और वर्तमान की निर्वाचक सूची का आपस में मिलान किया जाएगा।

अभियान के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व और वर्तमान की निर्वाचक सूची का आपस में मिलान किया जाएगा।

HighLights

  1. 11 अक्टूबर से मधुबनी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान।

  2. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करेंगे सत्यापन।

  3. नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Voter List Revision: भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर निर्वाचक सूची के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत वोटर लिस्ट में छूटे हुए, नए और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होकर एक महीने तक चलेगी। इस दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

चलेगा सत्यापन अभियान

अभियान के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व और वर्तमान की निर्वाचक सूची का आपस में मिलान किया जाएगा।

इससे उन मतदाताओं की पहचान होगी जिनका नाम पुरानी सूची में था लेकिन वर्तमान सूची से हट गया है। जांच में पात्र पाए जाने वाले ऐसे सभी मतदाताओं का प्रपत्र-6 भरवाकर अनिवार्य पंजीकरण कराया जाएगा।

पारदर्शिता पर जोर

बीएलओ हर मतदाता का सत्यापन करके एक महीने के भीतर यह पूरी प्रक्रिया संपन्न करेंगे। सत्यापन के बाद तैयार सूची संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल एजेंट के साथ साझा की जाएगी। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और पात्र लोगों का नाम जुड़ेगा।

लगेंगे विशेष शिविर

अभियान को व्यापक बनाने के लिए मतदान केंद्रों के अलावा आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक बस्तियों, बेघर और कमजोर वर्ग के लोगों के बीच जाकर प्रपत्र भरवाए जाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इस पूरे अभियान की नियमित निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar Voter List: वोटर लिस्ट से गायब हुआ नाम? अब घर-घर आकर खुद फॉर्म-6 भरवाएंगे बीएलओ