विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कथावाचक पार्ट टाइम में करता था चोरी, मधुबनी में हुआ खुलासा, होटल खोलने का था प्लान

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:54 PM (IST)

Kathavachak Theft Madhubani: मधुबनी के बाबूबरही में लाखों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसमें मुख्य आरोपी कथावाचक ...और पढ़ें

एक नाबालिग को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

एक नाबालिग को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

HighLights

  1. बाबूबरही में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

  2. कथावाचक समेत पांच चोर और एक नाबालिग गिरफ्तार, सामान बरामद।

  3. चोरी के पैसों से मोतिहारी में होटल खोलने की थी योजना।

संवाद सहयोगी, बाबूबरही (मधुबनी)। Madhubani Theft Case: मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित सर्रा गांव में बंद घर में हुई लाखों रुपये की भीषण चोरी कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कथावाचक समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त एक नाबालिग को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

कथावाचक और पड़ोसी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सर्रा गांव का रहने वाला कथावाचक धर्मनाभ ठाकुर उसका भाई सतनाभ ठाकुर और पीड़ित का पड़ोसी रासलाल यादव शामिल हैं।

इसके अलावा चोरी का सामान खरीदने के आरोप में अंधराठाढ़ी स्थित सुहागन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सत्यम कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नकदी और जेवरात बरामद

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को एक एक कर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की चेन एक चांदी का कमरबंद दो चांदी के बत्तख और एक सोने का टुकड़ा बरामद किया है। इसके साथ ही ढाई लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

रेकी कर दिया घटना को अंजाम

पीड़ित गृहस्वामी विश्व मोहन झा अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शातिर आरोपियों ने घटना से तीन दिन पहले बंद घर की रेकी की थी।

एक सितंबर की रात आरोपी पड़ोसी के घर के रास्ते सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

मोतिहारी में खोलना था होटल

गृहस्वामी को घटना की जानकारी 8 सितंबर को मिली जिसके बाद 9 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्राथमिकी में 150 ग्राम सोना डेढ़ किलो चांदी और ढाई लाख रुपये चोरी होने की बात कही गई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी के पैसों से मोतिहारी में बड़ा होटल खोलने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें- Madhubani News : गैस कटर से एटीएम काटकर 3 लाख 8 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात