विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Madhubani News : गैस कटर से एटीएम काटकर 3 लाख 8 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By Braj mohan mishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 21 Sep 2026 02:14 PM (IST)

झंझारपुर में चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर आईडीबीआई बैंक के एटीएम से 3 लाख 8 हजार रुपये चुरा ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी

  2. रात करीब 3:15 बजे चोर एटीएम के अंदर पहुंचे

  3.  झंझारपुर नगर क्षेत्र में एटीएम काटकर रुपये चोरी करने की यह पहली घटना 

जागरण संवाददाता, झंझारपुर (मधुबनी)। झंझारपुर में चोरों ने रविवार की रात एटीएम को ही निशाना बना डाला। लंगड़ा चौक स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने 3 लाख 8 हजार रुपये निकाल लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

रात 3:15 बजे वारदात

बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 3:15 बजे चोर एटीएम के अंदर पहुंचे। गैस कटर की मदद से मशीन के कैश वाले हिस्से को काटा और उसमें रखी रकम निकाल ली। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। रात में आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सुबह पहुंचने पर टूटा मिला एटीएम

सोमवार की सुबह बैंक मैनेजर एटीएम पहुंचे तो मशीन को क्षतिग्रस्त देखकर हैरान रह गए। कैश रखने वाला हिस्सा गैस कटर से काटा हुआ था। जांच करने पर एटीएम से 3.08 लाख रुपये चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना के बाद पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें रात के समय चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

नगर में पहली ऐसी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार झंझारपुर नगर क्षेत्र में एटीएम काटकर रुपये चोरी करने की यह पहली घटना है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।